Mehndi Design For Valentine's Day: वैलेंटाइन डे को बनाएं यादगार, हाथों में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Feb 2026 12:09 PM
मेहंदी डिजाइन (AI Image)
Mehndi Design For Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप ये मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं.
Mehndi Design For Valentine Day: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है. इस स्पेशल दिन को और भी यादगार बनाने के लिए लोग अपने पार्टनर को तोहफे और सरप्राइज देते हैं. इस स्पेशल मौके को और भी खास बनाने के लिए आप अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं. खूबसूरत आउटफिट के साथ ये मेहंदी डिजाइन आप पर बहुत जचेंगी.
रोज मेहंदी डिजाइन (Rose Mehndi Design)

रोज मेहंदी डिजाइन (Rose Mehndi Design) एक बेहद आकर्षक मेहंदी डिजाइन है. इसमें गुलाब के फूल के पैटर्न को खूबसूरती से बनाया जाता है. रोज मेहंदी डिजाइन को आप सिंपल स्टाइल में हथेली पर बना सकती हैं. आप इसे फुल हैंड डिजाइन के रूप में भी ट्राई कर सकती हैं.
फुल हैंड हार्ट मेहंदी डिजाइन (Full Hand Heart Mehndi Design)

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप फुल हैंड हार्ट मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. आप हथेली के बीच में बड़ा या छोटा हार्ट शेप बनवा सकती हैं. इसके साथ छोटे-छोटे पैटर्न जैसे कि फूल, पत्ते, बेल और डॉट्स के डिजाइन को बनवा सकती हैं. उंगलियों पर मिनिमल हार्ट पैटर्न भी जोड़ सकती हैं. ये डिजाइन देखने में बहुत आकर्षक लगती है. हार्ट के बीच में आप प्यारा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं.
कपल पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन (Couple Portrait Mehndi Design)

आप वेलेंटाइन डे के मौके पर कपल पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये मेहंदी इस मौके के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें आप अपनी हथेलियों पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए कपल का डिजाइन बनवा सकती हैं. इस डिजाइन को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इसमें अपने और पार्टनर के नाम के पहले अक्षर या अपनी रिलेशनशिप की कोई खास डेट को लिखवा सकती है.
ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन (Jewellery Mehndi Design)

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन एक बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है. इसमें उंगलियों, कलाई और हथेली पर अंगूठी, चूड़ियों, ब्रेसलेट और नेकलेस जैसी डिजाइन को बनाया जाता है. आप इस मेहंदी डिजाइन से हाथों को सुंदर लुक दे सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Special Red Velvet Cake: वैलेंटाइन डे को बनाएं खास, घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी रेड वेलवेट केक
यह भी पढ़ें: Valentine’s Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










