Matar Paneer Recipe: इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट मटर पनीर, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Matar Paneer Recipe
Matar Paneer Recipe: इस रेसिपी में आपको मिलेगा एक खास तरीका जिससे आपका मटर पनीर हर बार बिल्कुल परफेक्ट और झटपट बन जाएगा. स्वाद ऐसा होगा कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की खास रेसिपी.
Matar Paneer Recipe: मटर पनीर एक ऐसी स्वादिष्ट डिश है जो हर किसी के दिल को खुश कर देती है. इसकी मलाईदार ग्रेवी और मसालों का बेहतरीन मेल इसे हर त्योहार और खास मौके की पहली पसंद बनाता है. घर पर बनाकर भी आप इसे रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं. इस रेसिपी में आपको मिलेगा एक खास तरीका जिससे आपका मटर पनीर हर बार बिल्कुल परफेक्ट और झटपट बन जाएगा. स्वाद ऐसा होगा कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की खास रेसिपी.
सामग्री
- तेल/घी – 3 बड़े चम्मच
- जीरा – ½ छोटी चम्मच
- हल्दी – ¼ छोटी चम्मच
- कश्मीरी मिर्च – ½ छोटी चम्मच (या लाल मिर्च ¼-½ छोटी चम्मच)
- गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच
- क्रीम/मलाई – 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
- मटर – 1 कप (130 ग्राम)
- पानी – 1 से 1.25 कप
- नमक – स्वादानुसार
- चीनी – ½ छोटी चम्मच (ऑप्शनल)
- पनीर – 250-300 ग्राम
- कसूरी मेथी – ½ छोटी चम्मच
- हरा धनिया – 1-2 बड़े चम्मच
मसाला पेस्ट के लिए
- टमाटर – 120 ग्राम
- प्याज – ½ कप (60 ग्राम)
- हरी मिर्च – 1-2
- अदरक – 1 इंच
- लहसुन – 3-4 कलियां
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
- काजू – 10-12
- काली मिर्च – 4-5
- लौंग – 2
- दालचीनी – 1 इंच
- इलायची – 1 (ऑप्शनल)
- धनिया साबुत – 1 छोटी चम्मच
विधि
मसाला पेस्ट बनाना
मिक्सी या ग्राइंडर में डालें – प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू, धनिया पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, साबुत धनिया और लौंग.
सभी चीजों को बारीक पीस लें. अगर जरूरत हो तो 2-3 चम्मच पानी डाल सकते हैं.
पेस्ट एकदम स्मूद हो, काजू के टुकड़े न रहें. पेस्ट साइड में रख दें.
मसाला भूनना
- 2 लीटर कुकर में तेल गरम करें. जीरा डालें, जब चटकने लगे तब पीसा हुआ मसाला पेस्ट डालें.
- धीरे-धीरे चलाते हुए भूनें. अगर छींटे ज्यादा आएं तो ढक्कन थोड़ा ढक लें.
- 10-12 मिनट या जब तक तेल अलग न हो जाए तब तक भूनें.
- अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं.
- फिर क्रीम/मलाई डालें (अगर डालनी हो). एक मिनट भूनें.
- मटर डालें, फिर पानी और नमक डालें. अच्छे से मिलाएं.
कुकर में मटर पनीर बनाना
- ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी (लगभग 9-10 मिनट) तक पकाएं.
- प्रेशर अपने आप निकलने दें.
- अगर ग्रेवी पतली हो तो थोड़ी देर और पकाएं.
- अगर गाढ़ी हो तो थोड़ा पानी डालें.
- अब पनीर के टुकड़े डालें और हल्के से मिलाएं. ज्यादा न पकाएं वरना पनीर सख्त हो जाएगा.
- ऊपर से धनिया डालें और गरम-गरम परोसें.
ये भी पढ़ें: Chili-Basil Rice Recipe: जब टाइम हो कम और टेस्ट चाहिए जबरदस्त, तो बनाएं चिली-बेसिल राइस
ये भी पढ़ें: Vegetable Pakora Recipe: चाय के साथ बनाएं 10 मिनट में ये कुरकुरे वेजिटेबल पकोड़े, बारिश का मजा दोगुना कर देंगे
ये भी पढ़ें: Kadai Mushroom Recipe: घर पर बनाएं मसालेदार और स्वादिष्ट कड़ाही मशरूम, रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट आपके किचन में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




