ePaper

Makhana Health Risks: मखाना उतना हेल्दी नहीं जितना लगता है, पोषण विशेषज्ञों के अनुसार ये 3 साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं

Updated at : 20 Jul 2025 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Health Risks of Fox Nuts

Health Risks of Fox Nuts

Health Risks of Fox Nuts: इस आर्टिकल में हम मखाना से जुड़ी ऐसी तीन महत्वपूर्ण बातें जानेंगे जो आपकी सोच बदल सकती हैं. सही जानकारी के बिना कोई भी चीज नुकसानदेह हो सकती है. इसलिए जानना जरूरी है कि मखाना आपके लिए कितना सुरक्षित है.

विज्ञापन

Makhana Health Risks: मखाना को अक्सर हेल्दी और पोषण से भरपूर समझा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. पोषण विशेषज्ञों की राय में मखाना का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें कुछ खास हेल्थ इश्यूज हैं. इस आर्टिकल में हम मखाना से जुड़ी ऐसी तीन महत्वपूर्ण बातें जानेंगे जो आपकी सोच बदल सकती हैं. सही जानकारी के बिना कोई भी चीज नुकसानदेह हो सकती है. इसलिए जानना जरूरी है कि मखाना आपके लिए कितना सुरक्षित है.

Makhana Health Risks:पेट की समस्या हो सकती है

मखाना में फाइबर होता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन अगर इसे बहुत ज्यादा खाया जाए, तो गैस, पेट फूलना और अपच की शिकायत हो सकती है. इसलिए मखाना संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए.

Makhana Health Risks:पोटैशियम का असंतुलन हो सकता है

मखाना में पोटैशियम की मात्रा काफी होती है. ज्यादा पोटैशियम से किडनी की परेशानी वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है. इसलिए किडनी की बीमारी वाले लोगों को मखाना खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Makhana Health Risks:एलर्जी हो सकती है

कुछ लोगों को मखाना से एलर्जी भी हो सकती है. यह त्वचा पर रैशेस या खुजली की वजह बन सकता है. अगर नया खाना हो तो पहले थोड़ी मात्रा में लेकर देखें कि कोई समस्या तो नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Stress Relief Yoga: जब भी टेंशन हो, तुरंत करें ये 3 आसान योगासन, तुरंत मिलेगा आराम

ये भी पढ़ें: Superfoods for Energy and Fitness: रोजाना खाने में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, रहेंगे हेल्दी और एक्टिव

ये भी पढ़ें: Morning Health Tips: सुबह खाली पेट ये 4 चीजें खा लीं, तो दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ेगी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola