ePaper

Tomato Uttapam Recipe: झटपट तैयार करें साउथ इंडियन फ्लेवर से भरपूर टमाटर उत्तपम, जानें आसान विधि

Updated at : 08 Sep 2025 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Tomato Uttapam Recipe

Tomato Uttapam Recipe (AI image)

Tomato Uttapam Recipe: नाश्ते में बनाने के लिए अगर आप भी कोई साउथ इंडियन डिश की तलाश में है, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको टमाटर उत्तपम बनाने के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Tomato Uttapam Recipe: साउथ इंडियन फूड की लिस्ट में टमाटर उत्तपम एक ऐसी डिश है जो हर किसी का जरूर बहुत पसंद आएगी. इसे आप नाश्ते, लंच या हल्के डिनर में कभी भी बना सकते हैं. ये रेसिपी टेस्टी के साथ खाने में भी पोषण से भरपूर होती हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा मेहनत. टमाटर के स्वाद से भरा ये उत्तपम नारियल की चटनी या फिर गरमा-गरम सांभर के साथ बहुत ही लाजवाब लगती है. ऐसे में आप भी इस आसान रेसिपी को फॉलो कर इसे आसानी से घर पर बनाकर ट्राई कर सकते है.

टमाटर उत्तपम बनाने के लिए सामग्री 

  • इडली या डोसा बैटर – 1 कप 
  • टमाटर – 2 (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल/घी – 2-3 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें: Uttapam Recipe: नाश्ते में दें प्रोटीन का तड़का, बनाएं मूंग दाल उत्तपम

यह भी पढ़ें: Onion Uttapam: नाश्ते में लाएं साउथ का तड़का, तैयार करें टेस्टी प्याज उत्तपम

टमाटर उत्तपम बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में इडली/डोसा बैटर डालकर उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं. 
  • इसके बाद अब टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया काटकर अलग कर लें. 
  • अब एक तवे/नॉन-स्टिक पैन को गरम करें और उसमें हल्का तेल/घी लगाएं. 
  • अब बैटर का एक बड़ा चम्मच तवे पर डालें और हल्का फैला दें.  
  • इसके ऊपर से कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया छिड़क दें. 
  • इसमें थोड़ा तेल डालकर मध्यम आंच पर सेंकें. जब एक तरफ से सुनहरा ब्राउन हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का पका लें. 
  • तैयार गरमा-गरम टमाटर उत्तपम को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola