Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर पहनें ये यूनिक डिजाइन के ब्लाउज, आप के लुक पर लगाएंगे चार चांद

Updated:
विज्ञापन
Mahashivratri Outfit Ideas

Mahashivratri Outfit Ideas

Mahashivratri Outfit Ideas: अगर आप इस महाशिवरात्रि पर बेहद ही सुदर दिखना चाहती हैं पर आपको यह नहीं पता कि कौन सा ब्लाउज आप पर सुंदर लगेगा तो ये हैं आप के लिए कुछ ट्रेन्डी ब्लाउज डिजाइन.

विज्ञापन

Mahashivratri Outfit Ideas: ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां, आज-कल वेस्टर्न कपड़ों से ज्यादा भारतीय कपड़ा पहनना पसंद करती हैं. हालांकि साड़ी हर महिला की सुंदरता को बढ़ा देता है, पर सही ब्लाउज के बिना उसकी सुंदरता अधूरी रह जाती है. ब्लाउज का डिजाइन आपके साड़ी या लहंगे के लुक को यूनिक और फैशनेबल बनाने में मदद करता है. कई बार सही ब्लाउज न होने के कारण आपको मनचाहा लुक नहीं मिल पाता और आपकी खूबसूरती निखर के सामने नहीं आ पाती. ऐसे में अगर आप इस महाशिवरात्रि पर बेहद ही सुदर दिखना चाहती हैं पर आपको यह नहीं पता कि कौन सा ब्लाउज आप पर सुंदर लगेगा. तो ये हैं आप के लिए कुछ ट्रेन्डी ब्लाउज डिजाइन जो आपको एक सुंदर और स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकता है.

Mahashivratri Rangoli Designs: खूबसूरत रंगोली के साथ महाशिवरात्रि को बनाएं खास, यहां हैं कमाल के आइडियाज: Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर पहनें ये यूनिक डिजाइन के ब्लाउज, आप के लुक पर लगाएंगे चार चांद

वी नेक ब्लाउज

आज-कल वी नेक ब्लाउज बहुत ट्रेंड में है. छोटी गर्दन वाली महिलाओं पर यह डिजाइन बेहद सुंदर लगता है. इस तरह के ब्लाउज का गले का आकार वी शेप में होता है.

हाई नेक ब्लाउज

हाई नेक ब्लाउज आपके गले को ढक कर रखता है. हेवी वर्क वाली साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज बेहद क्लासी लूक देता है.

हॉल्टर नेक ब्लाउज

हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक वियर में भी अपनी जगह बना ली है. यह आपको काफी ग्लैमरस और एलिगेंट लूक देता है.

कॉलर नेक ब्लाउज

इस तरह के ब्लाउज में नेक, कॉलर का आकार में होता है. कॉलर नेक ब्लाउज आपको एक मॉडर्न और फैशेनेबल लूक देता है. अगर आप किसी तरह के प्रोफेशनल इवेंट में जाना चाहती हैं तो इसे पहन सकती है.

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

ऑफ शोल्डर ब्लाउज आपके कॉलर बोन और कंधे को सुंदर दिखाने में मदद करता है. इस तरह के डिजाइन ट्रेंड में होने के कारण आप इसे किसी भी पार्टी और ईवेंट्स में पहन सकती है.

Mahashivratri 2024: भगवान शिव की पूजा करते समय क्या करना सही और क्या गलत, व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान: Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर पहनें ये यूनिक डिजाइन के ब्लाउज, आप के लुक पर लगाएंगे चार चांद
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola