भारत के इस गांव में कोबरा है घर का अहम सदस्य! साथ सोते और खेलते हैं

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pic Credit- Meta AI

Maharashtra Tourism: क्या आपने कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां लोग कुत्ते-बिल्ली नहीं, बल्कि कोबरा सांपों को पालते हैं? महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का शेतफल गांव ऐसा ही एक अनोखा स्थान है, जहां सांप घर के सदस्य माने जाते हैं.

विज्ञापन

Maharashtra Tourism: क्या आपने कभी ऐसा गांव के बारे में सुना है जहां लोग पालतू जानवर के जैसा सांपों को पालते हैं. वे साथ खेलते और बेडरूम में साथ भी रहते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. यह गांव महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित है. इस गांव का नाम शेतफल है. भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक कोबरा के साथ यहां के बच्चे इस तरह खेलते हैं जैसे कोई कुत्ते और बिल्ली के साथ खेल रहे हों.

भगवान शिव का प्रतीक मानते हैं सांपों को

यहां के लोग सांपों को किसी खतरनाक जीव की तरह नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रतीक के रूप में मानते हैं. शेतफल में कई मंदिर हैं जहां नाग देवता की पूजा होती है. लोगों की आस्था इतनी गहरी है कि उनके लिए सांप सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि घर का सदस्य है.

Also Read: Idli Upma Recipe: ब्रेकफास्ट का बेसब्री से इंतजार करेंगे बच्चे, इस तरह बची हुए इडली से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी इडली उपमा

सदियों से चलती आ रही है परंपरा

गांववालों के मुताबिक, उनके पूर्वजों ने सांपों के साथ रहना शुरू किया था और तब से ये परंपरा आज तक चली आ रही है. यहां के बच्चे बचपन से ही सीख जाते हैं कि सांपों को कैसे संभालना है, उनसे कैसे बातचीत करनी है और कैसे उनका सम्मान करना है.

कोई भी सांप काटता नहीं है

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इतने जहरीले सांपों के बीच रहने के बावजूद यहां सांप के काटने की घटना न के बराबर होती है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांववालों का मानना है कि अगर आप प्यार और सम्मान दिखाएं, तो सांप भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. यह विश्वास ही इस गांव की सबसे बड़ी ताकत है.

बन गया है पर्यटन स्थल

शेतफल गांव आज के समय में केवल एक गांव नहीं, बल्कि एक अनोखा पर्यटन स्थल बन चुका है. देश-विदेश से लोग यहां सिर्फ ये देखने आते हैं कि कैसे इंसान और जहरीले जीव एक साथ बिना किसी डर के रह सकते हैं. गांव वाले पर्यटकों को सांपों के बारे में जानकारी देते हैं और कभी-कभी उन्हें पकड़ना भी सिखाते हैं.

Also Read: Honeymoon Travel Tips: हनीमून में जाए हैदराबाद की ये जगहें, गहरा हो जाएगा प्यार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola