ePaper

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में होटल की नो टेंशन, श्रद्धालुओं के लिए IRCTC ने बनायी टेंट सिटी, जानें किराया

Updated at : 10 Jan 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC Mahakumbh 2025

IRCTC Mahakumbh 2025

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए IRCTC ने टेंट सिटी तैयार किया है. यहां श्रद्धालुओं के रहने के लिए उचित व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 के शुरू होने में 3 दिन से भी कम समय बचा है. 13 जनवरी, 2025 से लगने वाले महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा. इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कहा जाता है.  इस दौरान संगम में नागा साधु, सन्यासी और गृहस्थ जीवन जीने वाले आस्था की डुबकी लगाएंगे. इस बार महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु आने के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए IRCTC ने टेंट सिटी तैयार किया है. यहां श्रद्धालुओं के रहने के लिए उचित व्यवस्था की गई है. ऐसे में आइए IRCTC द्वारा बसाए गए इस टेंट सिटी के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान करने से पहले जान लें नियम, जीवन में आएंगे शुभ परिणाम

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: संगम में स्नान करने के बाद घर जरूर लाएं ये चीजें, जीवन में आएगी खुशहाली

IRCTC ने तैयार की टेंट सिटी

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने टेंट सिटी बसाया हुआ है, जिसे महाकुंभ ग्राम नाम दिया गया है. ऐसे में जो श्रद्धालु होटल या लॉज में नहीं रुकना चाहते हैं वह टेंट सिटी में तैयार कमरे को किराये पर ले सकता है. यहां श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक और सुविधाजनक रूम मिलेंगे.

कहां बसाया गया महाकुंभ ग्राम

IRCTC प्रयागराज के टेंट सिटी मेला क्षेत्र के सेक्टर 25, अरैल रोड, नैनी में महाकुंभ ग्राम नाम से टेंट सिटी बनाई गई है. इस टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए दो तरह के कमरे सुपर डीलक्स और विला बनाया गया है. इस कमरे में श्रद्धालुओं की हर छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा.

महाकुंभ ग्राम में इतना है किराया

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने जो कमरे तैयार किए हैं, उनमें डिलक्स रूम का किराया 16200 रुपए हैं और विला का किराया 18000 रुपए हैं. साथ ही श्रद्धालुओं को 18% GST भी चुकाना होगा. कमरे के साथ श्रद्धालुओं को नाश्ता, लंच और डिनर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के मुताबिक अलग बेड की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सुपर डिलक्स में 5 हजार रुपए और विला में 7 हजार रुपए में सुविधा प्रदान की जाएगी. महाकुंभ में प्रमुख स्नान के पहले कम से कम 3 दिन पहले बुकिंग करानी होगी. किराये पर मिलने वाले इस रूम में 2 बड़े और 6 साल से कम उम्र के बच्चे या 11 साल से कम उम्र के 2 बच्चे ठहर सकते हैं.

https://twitter.com/IRCTCofficial/status/1876919904785588334

अधिक जानकारी के लिए  

महाकुंभ ग्राम में रूम बुक करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. साथ ही Customer Support Number 1800110139 या mahakumbh@irctc.com पर मेल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने का है प्लान, तो जान लें कोलकाता से प्रयागराज तक चलने वाली ट्रेनों के नाम और किराया

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola