Left Handers इसलिए होते हैं खास, जानें उनकी पर्सनालिटी सिक्रेट्स और रोचक बातें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Dec 2022 10:03 AM

विज्ञापन

Left Handers personality test, know about nature behaviour: वैसे तो ज्यादातर लोग अपने दाएं हाथ से लिखते हैं, पर कुछ लोग लेफ्टी भी होते हैं और अपने बाएं हाथ से हर काम करते हैं. क्या आपने उनमें कुछ अनकॉमन देखा है? आइए जानते हैं लेफ्ट हैंडर्स के ऐसे ही कुछ खास तथ्य.

विज्ञापन

Left Handers  personality test, know about nature behaviour: ज्‍यादातर बच्‍चे सीधे हाथ से काम करते हैं लेकिन कुछ बच्‍चे लैफ्ट हैंडेड होते हैं. कुछ प्रसिद्ध पर्सनैलिटी अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, बराक ओबामा, नील आर्मस्‍ट्रांग, बिल गेट्स, अमिताभ बच्चन, रॉबर्ट डे नीरो, लक्ष्मी मित्तल और सचिन तेंदुलकर  आदि भी लैफ्ट हैंडेड हैं. क्या आपने उनमें कुछ अनकॉमन देखा है? आखिर क्यों वे दूसरों से अलग होते हैं? या क्या वे दूसरों से ज्यादा स्मार्ट होते हैं? आइए जानते हैं लेफ्ट हैंडर्स के  ऐसे ही कुछ खास तथ्य.

लैफ्ट हैंडेड लोग आकाक्षीय होते हैं

लैफ्ट हैंडेड लोग आकाक्षीय और म्‍यूजिक के क्षेत्र में बुद्धिमान होते हैं. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि लैफ्ट हैंडेड लोग आमतौर पर अपने मस्तिष्‍क के सीधे हेमिस्‍फेयर का इस्‍तेमाल करते हैं, जहां सभी क्रिएटिव सेंटर मौजूद होते हैं.

2007 में किए गए एक शोध, जर्नल ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ अप्लाइड साइकोलॉजी के अंतर्गत पाया गया कि जो लोग बाएं हाथ से काम करते थे, उन्होंने अपना काम जल्दी पूरा किया. जबकि दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को थोड़ा अधिक समय लगा.

क्रिएटिव होते हैं लैफ्ट हैंडेड लोग

लैफ्ट हैंडेड लोग क्रिएटिव ज्‍यादा होते हैं इसलिए आपको इनका रुझान थोड़ा क्रिएविटी की ओर दिलवाना चाहिए. अगर आपका बच्‍चा लैफ्ट हैंडेड है और आपको यह बात पसंद नहीं है तो बच्‍चे के साथ जबरदस्‍ती न करें.

स्‍पोर्ट्स में काफी अच्‍छे होते हैं लैफ्ट हैंडेड बच्‍चे

अपने लैफ्ट हैंडेड बच्‍चे को स्‍पोर्ट्स में हिस्‍सा लेने के लिए प्रोत्‍साहित करें. आमतौर पर राइट हैंडेड लोगों की तुलना में लैफ्ट हैंडेड लोग कुछ स्‍पोर्ट्स में काफी अच्‍छे निकलते हैं.
क्या बाएं हाथ से लिखने वाले अधिक सफल होते हैं:

दुनिया की कुल आबादी में 10 प्रतिशत लोग लेफ्टी होते हैं. यही कारण है कि पुराने जमाने में उन्हें अपशगुनी माना जाता था. चूंकि इन लोगों में दुनिया की 90% आबादी से हटके कुछ होता है, इसी आधार पर अब माना जाता है कि बाएं हाथ से लिखने वाले अधिक सफल होते हैं. लेकिन यह भी एक अंधविश्वास है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola