ePaper

Latest Partywear Blouse Design: पार्टी में पहनें ऐसे ब्लाउज जो दें पूरा सेलिब्रिटी वाइब

Updated at : 20 Dec 2025 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
Latest Partywear Blouse Designs

Latest Partywear Blouse Designs

पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं? यहां देखें लेटेस्ट और सबसे बेस्ट पार्टीवेयर ब्लाउज डिजा इन, जो देंगे आपको पूरा सेलिब्रिटी वाइब.

विज्ञापन

Latest Partywear Blouse Design: फैशन की दुनिया में हर चीज़ बेहद मायने रखती है. साड़ी की दुनिया में हमेशा नए ट्रेंड्स आते रहते हैं, जिनमें ब्लाउज डिज़ाइन की एक अलग और खास अहमियत होती है. परफेक्ट ब्लाउज डिज़ाइन न सिर्फ आपकी साड़ी को खूबसूरत बनाता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी डिफाइन करता है. चाहे शादी हो, रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी या कोई फेस्टिव फंक्शन एक सही पार्टीवेयर ब्लाउज आपकी साड़ी या लहंगे के लुक को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर देता है.

Latest Partywear Blouse Design: ये 3 पार्टीवेयर ब्लाउज डिजाइन हर महिला को जरूर ट्राय करने चाहिए

2025 में बॉलीवुड डीवाज़ से इंस्पायर्ड ब्लाउज डिजाइन्स जबरदस्त ट्रेंड में हैं, जो ग्लैमर के साथ एलिगेंस का परफेक्ट बैलेंस दिखाते हैं. देखें इस सीज़न के 3 सबसे पॉपुलर पार्टीवेयर ब्लाउज डिजाइन्स

1. Off Shoulder Blouse Design Full Sleeves: खुशी कपूर की तरह पहनें ऑफ-शोल्डर ब्लाउज

Off Shoulder Blouse Design Full Sleeves Inspired by Khushi Kapoor
Off shoulder blouse design full sleeves inspired by khushi kapoor

खुशी कपूर का Off Shoulder Blouse Design Full Sleeves यंग और बोल्ड लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है. यह डिजाइन खासतौर पर पार्टी और कॉकटेल इवेंट्स के लिए ट्रेंड में है. फुल स्लीव्स होने से यह स्टाइल एलिगेंट भी लगता है और ऑफ-शोल्डर कट इसे ग्लैमरस टच देता है.

2. Designer White Pearl Blouse: नई दुल्हनों के लिए परफेक्ट चॉइस

Designer White Pearl Blouse Design for Party Look
Designer white pearl blouse design for party look

नई दुल्हनों के बीच Designer White Pearl Blouse Design खासा पॉपुलर हो रहा है. कियारा आडवाणी से इंस्पायर्ड यह ब्लाउज पर्ल एम्बेलिशमेंट के साथ रॉयल और क्लासी लुक देता है. व्हाइट कलर ब्राइडल और प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए परफेक्ट है.

Also Read: White Pearl Blouse Designs: शादी-पार्टी में पहनें डिजाइनर मोती वाले ब्लाउज – देखें लेटेस्ट डिजाइन

3. Party Perfect Blouse Designs: मिनमल लुक के लिए स्लीवलेस ब्लाउस डिजाइन है परफेक्ट

Simple Elegant Sleeveless Blouse Design
Simple elegant sleeveless blouse design

अगर आप मिनिमल लेकिन ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर का Simple Sleeveless Blouse Design बेस्ट ऑप्शन है. यह डिज़ाइन लाइट पार्टीज, बर्थडे सेलिब्रेशन या फेस्टिव डिनर के लिए आदर्श है. डीप नेकलाइन या स्ट्रक्चर्ड फिट इसे मॉडर्न टच देता है, वहीं सॉलिड कलर्स इसे टाइमलेस बनाते हैं.

Also Read: Latest Blouse Design: वेडिंग सीजन में साड़ी के लिए बनवाएं न्यू ब्लाउज़ डिजाइन्स – फ्रंट, बैक और स्लीव डिजाइन्स में आए हैं नए ट्रेंड

Also Read: Red Blouse Design: शिल्पा से मलाइका तक इन रेड ब्लाउज डिजाइन्स से पाएं बॉलीवुड जैसा ग्लैमरस लुक

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola