दूल्हे के हाथों की शान बढ़ाएं ये खास मेहंदी डिजाइन

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

दूल्हा मेहंदी डिजाइन (Image: Ai Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Groom Mehndi Design: आजकल शादियों में ग्रूम मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. दूल्हे हल्के, सिम्पल और स्टाइलिश मेहंदी पैटर्न चुन रहे हैं, जो उनके लुक को पारंपरिक और मॉडर्न दोनों टच देते हैं. नाम, मंडला और धार्मिक चिन्ह जैसे डिजाइन खास तौर पर पसंद किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Groom Mehndi Design: भारतीय शादियों में मेहंदी की रस्म का विशेष महत्व होता है. पहले जहां मेहंदी सिर्फ दुल्हन तक सीमित मानी जाती थी, वहीं अब दूल्हे भी इस परंपरा को उत्साह के साथ अपना रहे हैं. ग्रूम मेहंदी डिजाइन हल्की, सिम्पल और स्टाइलिश होती है, जो दूल्हे के लुक में पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न टच भी जोड़ती है. आजकल दूल्हे अपने हाथों पर नाम, मंडला, धार्मिक चिन्ह या मिनिमल पैटर्न बनवाना पसंद करते हैं, जिससे उनकी शादी की तैयारियां और भी खास और यादगार बन जाती हैं.

विज्ञापन

सिंपल नाम वाली मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन में दूल्हा अपने हाथ पर दुल्हन का नाम या उसके नाम का पहला अक्षर लिखवाता है. यह डिजाइन छोटा और आकर्षक होता है. अक्सर कलाई या हथेली के साइड में बनाया जाता है.

name special mehndi design
सिंपल नाम वाली मेहंदी डिजाइन (image ai generated)

राजा-रानी थीम मेहंदी

इसमें हाथ पर छोटे-छोटे राजा और रानी के चित्र बनाए जाते हैं. यह डिजाइन शादी के रॉयल लुक को दर्शाता है और पारंपरिक अंदाज देता है.

king and queen mehndi design
राजा-रानी थीम मेहंदी (image: ai gnerated)

मंडला स्टाइल मेहंदी

मंडला डिजाइन गोल आकार में बनाई जाती है. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगती है. दूल्हों के लिए यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिजाइन में से एक है.

mandla mehndi design (3)
मंडला स्टाइल मेहंदी (image: ai generated)

कलाई ब्रेसलेट डिजाइन

इस स्टाइल में कलाई पर ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाया जाता है. यह डिजाइन मॉडर्न और क्लासी लुक देता है. सूट या शेरवानी के साथ यह बहुत अच्छा लगता है.

bracelet mehndi design (1)
कलाई ब्रेसलेट डिजाइन (image: ai generated)

धार्मिक सिंबल मेहंदी

कुछ दूल्हे अपने हाथ पर ओम, स्वास्तिक या अन्य धार्मिक चिन्ह बनवाना पसंद करते हैं. यह डिजाइन आस्था और परंपरा को दर्शाती है.

tradition mehndi design
धार्मिक सिंबल मेहंदी (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन 

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार या दोस्त की शादी में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola