Personality Reflects Eyebrow: भौंहों की बनावट से जान लें व्यक्तित्व, ऐसे अंदाजा लगाएं सामने वाला कैसा है

Eyebrow Shape Personality test know in hindi: हम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में उसकी भौंहों के आकार, रंग आदि से बता सकते हैं. इसके अलावा भौहें से भी आप किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगा सकते हैं. यहां देखें क्या कहती हैं आपकी भौंहें
Eyebrow Shape Personality test know in hindi: आपके शरीर का हर भाग आपके लिए कुछ ना कुछ कहता है. आपकी आंखें,नाक से लेकर आपके कान तक आपके व्यक्तित्व की परत बड़ी ही सहजता से खोलते हैं. हम पहले भी आपको समुद्र शास्त्र जैसी अद्भुत विद्या के विषय में बता चुके हैं, हम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में उसकी भौंहों के आकार, रंग आदि से बता सकते हैं. इसके अलावा भौहें से भी आप किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगा सकते हैं. यहां देखें क्या कहती हैं आपकी भौंहें
यदि किसी व्यक्ति की दोनों भौंहें बीच में से खंडित हों अर्थात उनके रोएं बीच में से उड़े हुए दिखाई दें अथवा अन्य किसी कारण से वे एक जैसे रोएं वाली नहींं हों तो समुद्रशास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्ति को आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना होता है. इन्हें जीवन में कठिनाइयों से गुजरना होता है. केवल एक ही भौंह खंडित होने पर परेशानी थोड़ी कम होती है.
अगर आपकी आइब्रो के बाल बिल्कुल सेट और मजबूत हैं तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको काफी सम्मान मिलने वाला है. लेकिन ऐसे लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं जिसका खामियाजा उन्हें अत्याधिक मेहनत करने के रूप में चुकाना पड़ता है.
भौहें लंबी हों और कान के आस-पास पहुंचने लगे तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति कंजूस है. ऐसे लोग का मन अस्थिर रहता है पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि कम होती है. इनमें व्यवहारिकता की कमी होती है. ऐसे लोग सामान्य जीवन जीते हैं.
दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होना दर्शाता है कि व्यक्ति साफ और स्पष्टवादी है. इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं. जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं. इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं. ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं.
समुद्रशास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की भौंहों पर बाल बहुत अधिक हो या बहुत कम, बहुत कड़े अथवा पीले रंग के हों तो ऐसी भौंहों को अशुभ समझना चाहिए. इसके अलावा यदि भौंहे आंखों से अधिक ऊंची उठी हुई हों तो ऐसा होना भी अच्छा नहीं माना जाता है. इस तरह की स्थिति में व्यक्ति में निश्चय की कमी होती है. ऐसे लोग अपने उलझन व्यक्तित्व की वजह से मौके का लाभ नहीं उठा पाते और चिंतित एवं परेशान रहते हैं.
हल्की तथा कमानीदार भौंहो वाले व्यक्ति कलात्मक रुचि तथा कोमल हृदय वाले होते हैं. ऐसे लोग जिंदादल और भौतिक सुखों को भी पाने वाले होते हैं. यदि भौंहे आंखों से अधिक ऊंची उठी हुई हों तो व्यक्ति निर्बल मन का तथा अनिश्चयी होता है.
जिन लोगों की भौहें वी आकार की होती हैं वे सफल व्यापारी होते हैं. समुद्र विज्ञान कहता है कि ऐसे लोग दूसरे लोगों पर जल्दी और आसानी से भरोसा नहीं करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










