Kitchen Tips: अब बाजार से कटहल कटवाना छोड़ें, घर पर बिना हाथ खराब किए ऐसे काटें

Updated:
विज्ञापन
kitchen tips

kitchen tips ( AI generated image)

Kitchen Tips: कटहल खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है मगर इसको काटना एक बड़े टास्क से कम नहीं है. अगर आप घर से बाहर रहते हैं या कुकिंग में नए हैं तो कटहल काटने में कुछ परेशानी आ सकती है. इन टिप्स से आसानी से कटहल को काटें.

विज्ञापन

Kitchen Tips: गर्मी के दिनों में कटहल आसानी से मिल जाता है. कटहल का सेवन कच्चे और पके दोनों रूप में किया जाता है. कटहल की सब्जी का स्वाद ऐसा होता है कि अगर एक बार इसका स्वाद आपने चख लिया तो आप इसके टेस्ट के फैन हो जाएंगे. कटहल खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है मगर इसको काटना एक बड़े टास्क से कम नहीं है. अगर आप घर से बाहर रहते हैं या कुकिंग में नए हैं तो कटहल काटने में कुछ परेशानी आ सकती है. इन टिप्स की मदद से आप कटहल को आसानी से काट सकते हैं और कई डिश को तैयार कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं इन तरीकों के बारे में. 

तेल का करें यूज

कटहल काटने समय जो दिक्कत सामने आती है वह है इसमें से निकालने वाला चिपचिपा पदार्थ. ये जब हाथ में चिपकता है तो काम करना मुश्किल हो जाता है. इस लिए पास में तेल को रखें. हाथों और चाकू के ऊपर सरसों के तेल को लगा लें. 

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: लहसुन को रखें ताजा और खुशबूदार, जानिए आसान स्टोरेज टिप्स 

काटने से पहले करें ये काम

कटहल काटने पहले आप कुछ न्यूजपेपर का यूज करें. काटने वाली जगह या प्लेटफॉर्म के ऊपर कुछ पेपर को रख लें ताकि दाग न लगे.

इस तरीके का करें इस्तेमाल

कटहल काटने के लिए आप तेज चाकू का इस्तेमाल करें. चाकू पर तेल लगाएं और पास में एक कपड़े को रखें. कटहल को बीच में काटें. इसे गोल टुकड़ों में काटें और चाकू की मदद से छिलके को हटा दें. कटहल काटते समय पास में कपड़ा रखें और जब चिपचिपा पदार्थ चाकू से चिपकता है तो आप इसे पोंछ लें. छिलका हटाने के बाद आप कटहल को छोटे टुकड़ों में काट लें. बीच के हिस्से को हटा दें. अगर कोई बड़े बीज हैं तो आप इसे भी हटा दें.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अदरक को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं स्टोर करने के स्मार्ट तरीके

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: दूध जलने से बर्तन हुए काले? दाग हटाने के लिए आजमाएं ये असरदार टिप्स

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola