Dengue: आसपास भी नहीं भटकेंगे डेंगू के मच्छर, घर पर जरूर रखें ये पौधे

Pic Credits: Istock
Mosquito Repellent Plants: आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर या फिर बालकनी में जरूर रखना चाहिए अगर आप डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो.
Dengue Prevention: बरसात के दिनों के बाद मच्छरों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. खासकर अगर सर्दियों के दिनों की बात करें तो इन दिनों में मच्छरों के काटने और डेंगू के खतरे काफी हद तक बढ़ जाते हैं. देश के कई हिस्सों में डेंगू इतनी तेजी से फैलने लगता है कि यह हमारे लिए एक चिंता का विषय भी बन जाता है. देखिये बात जब आती है मच्छरों से छुटकारा पाने की तो इसके लिए आपको मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स काफी आसानी से मिल जाएंगे लेकिन, कई बार इन प्रोडक्ट्स के लम्बे इस्तेमाल से हमारे सेहत को भी कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर या फिर बालकनी में रख सकते हैं अगर आप डेंगू के मच्छरों से बचे हुए रहना चाहते हैं तो. इन पौधों को घर पर रखना भी आसान है और इनकी खुशबू से मच्छर भी दूर चले जाते हैं. तो चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पुदीने का पौधा
अगर आप डेंगू के मच्छरों को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर या बालकनी पर पुदीने के पौधे को रखना चाहिए. इस पौधे से निकलने वाली ताज़ी सी खुशबू आपके घर से मच्छरों को दूर रखने में काफी मदद करता है.
Also Read: Hair Care Tips: रूसी की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय
गेंदे का पौधा
गेंदे का पौधा न सिर्फ आपके बालकनी के लुक को बेहतर बनाता है बल्कि इसके साथ ही आपके घर से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को भी दूर रखने में मदद करता है. आपको बता दें गेंदे के पौधे से जो खुशबू होती ही उससे मच्छरों को एलर्जी होती है. घर पर इस पौधे को रखने से सिर्फ मच्छर ही नहीं, बल्कि अन्य कीड़े-मकौड़े भी दूर रहते हैं.
लेवेंडर का पौधा
लेवेंडर का जो पौधा होता है वह अपने आप में बेहद खास होता है. इसकी खुशबू आपके दिमाग को ताजगी से भर देने के साथ ही आपके घर के आसपास मच्छरों को भी नहीं भटकने देती है. आपको जानकार हैरानी होगी कि मच्छरों को दूर भगाने वाले कई प्रोडक्ट्स में लेवेंडर का इस्तेमाल ऐसे भी किया जाता है.
Also Read: Skin Care: चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा कपूर, जानें क्या हैं इसके फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










