कटहल का अचार कैसे बनाएं: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें परफेक्ट टिप्स

Updated:
विज्ञापन

कटहल का अचार बनाने की आसान रेसिपी

कटहल का अचार बनाते समय बस मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के ये आसान और परफेक्ट टिप्स याद रखें. सही कटहल चुनने से लेकर मसाले और स्टोरेज तक जानें स्वादिष्ट और टिकाऊ कटहल का अचार बनाने की पूरी विधि.

विज्ञापन

Kathal ka Achar Recipe: कटहल का अचार (Jackfruit Pickle) इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले आचार में से एक है. यह आचार सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नहीं बल्कि हमारी भारतीय रसोई का हिस्सा भी है. कई लोग कटहल का अचार बनाने से कतराते है लेकिन परफेक्ट गाइड के साथ आप घर पर टिकाऊ और स्वादिष्ट कटहल का अचार बना सकते हैं. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें कटहल का अचार बनाने के लिए परफेक्ट टिप्स और आसान रेसिपी.

विज्ञापन

कटहल का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 किलो कच्चा कटहल
  • 2 कप सरसों का तेल
  • 5-5 चम्मच सौंफ, सरसों और मेथी दाना
  • 5 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 5 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच लौंग
  • 1 कप गन्ने का सिरका (या सफेद सिरका)
  • 1 चम्मच हींग

कटहल का अचार बनाने की आसान रेसिपी (Kathal ka Achar Recipe)

Kathal ka Achar Recipe
कटहल का अचार

1. सबसे पहले कटहल तैयार करें: कटहल काटते समय हाथ और चाकू पर सरसों का तेल लगाएं ताकि चिपचिपा लेटेक्स न लगे. कटहल को 1-1.5 इंच के टुकड़ों में काटें. टुकड़ों को हल्दी और नमक वाले पानी में 3-5 मिनट उबालें. फिर 1 घंटे धूप में सुखाएं ताकि अचार लंबे समय तक खराब न हो.

2. ट्रेडिशनल मसाला तैयार करें: सौंफ, सरसों और मेथी दाना को हल्का भूनें और दरदरा पीस लें. इसमें लाल मिर्च, हल्दी, नमक, लौंग और सिरका मिलाकर मसाला तैयार करें. सब सरसों का तेल धुआं आने तक गरम करें, थोड़ा ठंडा होने पर हींग डालें. तेल को मसाले में मिलाएं.

4. अब सूखे कटहल के टुकड़ों को मसाले और तेल के मिश्रण में अच्छे से मिलाएं. अचार को साफ कांच के जार में रखें. ऊपर तेल की परत बनी रहे. 7-8 दिन तक धूप में रखें और रोज हल्का चलाएं.

कटहल के अचार के क्या फायदे हैं?

  • यह पाचन में मदद करता है.
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं.
  • विटामिन और मिनरल से भरपूर.

अचार के लिए कौन सा कटहल इस्तेमाल करें?

कच्चा, हरा और सफेद गूदे वाला कटहल लें. बड़ा कटहल न लें क्योंकि उसमें बीज पक जाते हैं और रेशे ज्यादा होते हैं.

यह भी पढ़ें: देसी जायके के साथ बनाएं कटहल मसाला, शेफ रणवीर बरार ने शेयर की आसान रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 30 minutesCook: 10 minutesYields: 1 Jar (लगभग 500-600 ग्राम अचार)

Ingredients

    Instructions