घर पर बनाएं गुलाबी कश्मीरी चाय, बहुत आसान है रेसिपी
कश्मीरी चाय रेसिपी (Image-Gemini)
Kashmiri Chai Recipe: चाय तो आपने कई फ्लेवर के पीए होंगे. एक बार कश्मीरी चाय को भी ट्राई करके देखें. इसका स्वाद आपको दीवाना बना देगी.
Kashmiri Chai Recipe: अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आपको तरह-तरह की चाय पीना पसंद होगा. आज हम आपको गरमा गरम कश्मीरी चाय बनाने की बहुत आसान रेसिपी आपको बताते हैं. यह चाय पीने में बहुत मजेदार होती है. घर आए मेहमानों को अगर आप ये चाय पिलाते हैं तो मेरी मानिए वो इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे. इस चाय की खासियत है कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है. चलिए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.
कश्मीरी चाय बनाने की सामग्री
- 2 कप पानी
- 3 बड़ी स्पून कश्मीरी चाय पत्ती
- 4-5 लौंग
- 4-5 कुटी हुई हरी इलायची
- 2 दालचीनी के छोटे टुकड़े
- एक-तिहाई छोटी स्पून बेकिंग सोडा
- 2 कप ठंडा पानी
- 2 कप फुल क्रीम दूध
- 2 छोटी स्पून चीनी
यह भी पढ़ें: Shahi Chai Recipe: जब चाय में घुल जाएगी शाही मसालों की खुशबू, हर शाम होगी इसकी डिमांड
कश्मीरी चाय बनाने की विधि
- कश्मीरी चाय बनाने के लिए पहले एक पैन में पानी डालकर उबाल लें.
- इस पानी में लौंग, इलायची, छोटी इलायची और दालचीनी भी डाल दें.
- फिर इस मिश्रण में कश्मीरी चाय पत्ती डाल दें और फिर इसे मीडियम फ्लेम पर उबलने दें.
- इस मिश्रण के आधा होने के बाद इसमें बेकिंग सोडा डाल दें.
- इस मिश्रण में अब ठंडा पानी मिलाएं.
- अब इसे करीब आधे घंटे तक चलाते हुए उबाल लें.
- फिर गैस बंद करके इस मिश्रण को छान लीजिए.
- अब एक पैन में फुल क्रीम दूध को उबालें.
- फिर इस दूध में चीनी एड कर दीजिए और फिर मिक्सचर उबलने के बाद थोड़ा-थोड़ा करके तैयार किए गए चाय के मिश्रण को मिलाएं.
- इस चाय दूध का रंग हल्का गुलाबी होने तक उबालना है.
- कश्मीरी चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए बारीक कटे पिस्ता और बादाम का उपयोग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Masala Chai Recipe: चाय के दीवाने हो जाएंगे खुश, घर पर इस तरह बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मसाला चाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए