Karwa Chauth Special Kesar Pulao: करवा चौथ के खास मौके पर बनाएं स्वाद और खुशबू से भरपूर केसर पुलाव

Updated:
विज्ञापन
kesar pulao

kesar pulao ( AI Image)

Karwa Chauth Special Kesar Pulao: अगर आप भी करवा चौथ पर डिनर के लिए कुछ खास चीज को बनाना चाहते हैं तो आप केसर पुलाव को बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इस पुलाव को बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Karwa Chauth Special Kesar Pulao: करवा चौथ के मौके पर घरो��� में रात के डिनर में स्पेशल चीजों को बनाया जाता है. रात में व्रत खोलने के बाद आप भी कुछ खास रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप केसर पुलाव को बना सकते हैं. केसर पुलाव स्वाद में काफी टेस्टी और बनाने में आसान होती है. त्योहार और खास मौकों के लिए ये रेसिपी परफेक्ट ऑप्शन है. इस करवा चौथ आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

केसर पुलाव बनाने के लिए सामग्री

  • बासमती चावल- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • जीरा- एक बड़ा चम्मच
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • केसर- 3-4 धागे
  • हरी इलायची- 3-4
  • लौंग- 2-3
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • किशमिश- 2 बड़े चम्मच
  • काजू- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बड़ी इलायची- एक 
  • बारीक कटा धनिया- 2 बड़े चम्मच 

केसर पुलाव बनाने की विधि

  • केसर चावल बनाने के लिए आप बासमती चावल को अच्छे से साफ कर लें. आप साफ पानी में इसे 20 मिनट तक भिगो दें. अब आप एक्स्ट्रा पानी को चावल से हटा दें.
  • आप गर्म दूध को दो चम्मच लें और इसमें केसर को डाल दें. इसे अलग रख दें.
  • अब आप एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें. घी को डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, इलायची, लौंग और दालचीनी डाल दें. आप इसमें लंबाई में कटा हुआ काजू को डाल दें. इसे अच्छे से फ्राई करें. आप किशमिश को भी डाल दें. किशमिश को रोस्ट करते टाइम ध्यान दें नहीं तो ये जल सकते हैं.
  • अब आप चावल को डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें. इसमें आप 2 कप कप पानी डालें और नमक को मिक्स कर दें. केसर वाला दूध डालकर मिक्स करें और इसे ढक दें. अब आप धीमी आंच पर चावल को पकाएं. चावल को आप 10 मिनट के बाद चेक करें. इसमें पानी है तो इसे थोड़ी देर और पका लें जब तक पानी पूरी तरह से खत्म न हो जाए. पकने के बाद गैस बंद करें और 5 मिनट तक ढककर रखें. इसके ऊपर आप धनिया पत्ती को डाल दें.

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Dinner Ideas: करवा चौथ को बनाएं यादगार, डिनर में ट्राई करें ये स्पेशल रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Special Sweets Dish Ideas: करवा चौथ की शाम को बनाएं और भी खास, ट्राई करें ये स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola