ePaper

करवा चौथ पर पत्नी करवाना चाहते हैं स्पेशल तो दें ये खास गिफ्ट्स, स्टील की तरह रिश्ता होगा मजबूत

Updated at : 04 Oct 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Gift Ideas

अपनी पत्नी को गिफ्ट् देता पति, Pic Credit- Meta AI

Karwa Chauth Gift ideas: करवा चौथ 2025 पर अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराएं. जानिए ज्वेलरी, सिल्क साड़ी समेत अन्य शानदार गिफ्ट आइडियाज जो आपके रिश्ते को और मजबूती देगा. साथ यह दिन उसके लिए यादगार बन जाएगा.

विज्ञापन

Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ के त्योहार पर हर हसबेंड अपनी पत्नी को स्पेशल फील तो करना ही चाहता है. और वाइफ को स्पेशल फील कराने का सबसे अच्छा जरिया गिफ्ट्स ही होता है. वैसे भी हर लड़कियों को ये इंतजार तो होता ही है कि उनके पति उनके लिए दिल छू लेने वाली गिफ्ट जरूर लाएं. इससे दोनों के बीच न सिर्फ प्रेम बढ़ता है बल्कि रिश्ता भी मजबूत होता है. अगर आप भी इस त्योहार पर अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट दें इसे लेकर उलझन में हैं तो हम आपको इस लेख के जरिये यह बताएंगे कि आपको इस करवा चौथ अपनी पत्नी को क्या देना चाहिए, जिससे दोनों का दिन यादगार बन जाए.

ज्वेलरी सेट

इस बात से हर कोई भली भांति वाकिफ है कि महिलाओं को गहनों से बहुत प्रेम होता है. इसलिए अगर आप इस करवा चौथ पर उन्हें गहनों का कोई भी छोटा सा सेट दें तो बेहतर होगा. जैसे- कोई अच्छा सा सोना या चांदी का हार, ब्रेसलेट, झुमके या अंगूठी. अगर आप उसके पसंदीदा रंग और स्टाइल को ध्यान में रखकर खरीदारी करें तो यह उन्हें और भी ज्यादा भा जाएगा.

Pic credit- meta ai

सिल्क या डिजाइनर साड़ी

Also Read: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर इन 5 रंगों के कपड़े पहनना हो सकता है अशुभ, जानें वजह

करवा चौथ पर हर महिलाएं अपने ट्रेडिशनल लुक में रहना चाहती है. ऐसे में एक खूबसूरत सिल्क साड़ी या डिजाइनर साड़ी उसकी खुशी को दोगुना कर देगा.

Pic credit- meta ai

स्पा या वेलनेस वाउचर

पत्नी के तनाव और थकान को दूर करने के लिए स्पा, मसाज या वेलनेस वाउचर देना बेहतरीन विकल्प है. इससे वह खुद को रिचार्ज महसूस करेगी और आपका यह गिफ्ट उसके लिए आराम और खुशी का कारण बनेगा.

Pic credit- grok

परफ्यूम और ब्यूटी सेट

जिस तरह महिलाओं को गहना अच्छा लगता है उसी तरह उन्हें अच्छी खुशबू से भी बेहद प्रेम होता है. इस मौके पर अगर आप उनके लिए उनकी पसंद का कोई परफ्यूम सेट दे दें तो बेहतर होगा. इसके अलावा अगर सजना संवरना अच्छा लगता हो तो मेकअप किट या स्किन केयर पैक भी दे सकते हैं.

Pic credit- meta ai

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का क्रेज बढ़ गया है. फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड मैसेज कार्ड, नाम या फोटो के साथ खास कोई खास आइटम वाले गिफ्ट्स भी उन्हें बेहद पसंद आते हैं.

Pic credit- meta ai

Also Read: How To Make First Karwa Chauth Special: इन खास आइडियाज से अपने पहले करवा चौथ को बनाएं रोमांटिक और यादगार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola