ePaper

Jaya Kishori Quotes: जब कोई समझने को तैयार न हो तो चुप रह जाना ही बुद्धिमानी है

Updated at : 15 Jun 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes: जीवन में हर बात पर बहस जरूरी नहीं होती. जया किशोरी बताती हैं कि कब चुप रह जाना ही सबसे बड़ी जीत होती है.

विज्ञापन

Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी के विचार न केवल जीवन को समझने में मदद करते हैं बल्कि रिश्तों में संयम और समझदारी का भी मार्ग दिखाते हैं. हाल ही में उनका एक विचार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यह बताया कि हर स्थिति में तर्क करने की जरूरत नहीं होती, कुछ मौकों पर चुप रह जाना ही समझदारी होती है.

Jaya Kishori Quotes: प्रेरणादायक विचार

“जब कोई आपकी बात को समझने को तैयार ही नहीं है और आपके सामने जबरदस्ती का कुतर्क कर रहा है, तो ऐसे लोगों के सामने चुप हो जाना या उनकी बात मान लेना ही समझदारी है.”

जया किशोरी

आज के समय में जहां हर कोई अपनी बात को सही साबित करने में लगा रहता है, वहीं जया किशोरी का यह विचार हमें जीवन का एक अहम सबक देता है. कई बार हम ऐसे लोगों से टकरा जाते हैं जो हमारी भावनाओं, विचारों और शब्दों को समझना ही नहीं चाहते. ऐसे में उनसे तर्क करना, अपने मन की बात बार-बार दोहराना या अपनी बात को सिद्ध करना केवल समय की बर्बादी होती है.

Jaya Kishori on Arguments: चुप रह जाना ही सबसे समझदारी भरा कदम

जया किशोरी इस विचार के माध्यम से यह कहना चाहती हैं कि जीवन में सभी से बहस करना आवश्यक नहीं होता. कई बार चुप रह जाना ही सबसे समझदारी भरा कदम होता है. यह चुप्पी हार नहीं, बल्कि मानसिक शांति और परिपक्वता का प्रतीक होती है.

Jaya Kishori Quotes for Youth: युवाओं के लिए जया किशोरी के विचार

उनका यह संदेश खासतौर पर युवाओं के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, जो अक्सर भावनाओं में बहकर हर बात पर प्रतिक्रिया देने लगते हैं. लेकिन जब सामने वाला व्यक्ति केवल विवाद और कुतर्क के लिए बात कर रहा हो, तब वहां तर्क की कोई जगह नहीं होती. ऐसे में शांत रहना ही सबसे बेहतर उपाय होता है.

जया किशोरी के इस विचार से यह भी समझ आता है कि जीवन में हर समय जीतने की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी हार मान लेना भी आगे की जीत का रास्ता बन जाता है.

Also Read: Jaya Kishori Quotes on Relationship: जो चले गए उनके लिए रोते हैं, पर जो पास हैं उन पर कितना ध्यान देते हैं – रिश्तों की अहमियत पर पढ़ें जया किशोरी का भावुक संदेश

Also Read: Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी से जानें क्या करें जब लोग आपका आत्मबल तोड़ना चाहे

Also Read: Jaya Kishori Quotes: दूसरों की सफलता हमेशा हरी-भरी लगती है- जया किशोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola