ePaper

Women's Day 2023 Speech in Hindi: महिला दिवस पर तैयार करें भाषण, इन बातों का रखें ध्यान

Updated at : 07 Mar 2023 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Women's Day 2023 Speech in Hindi:  महिला दिवस पर तैयार करें भाषण, इन बातों का रखें ध्यान

Women's Day 2023 Speech in Hindi: साल 1909 में अमेरिकी की सोशलिस्ट पार्टी ने प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाने का ऐलान किया. हर साल 8 मार्च को महिला दिवस देशभर में मनाया जाता है. इस खास मौके पर आप यहां से आसान और ट्रेंडिंग स्पीच तैयार कर सकते हैं-

विज्ञापन

Women’s Day 2023 Speech in Hindi: हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाता है. यह दिन लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए कार्रवाई का भी संकेत है. हम आपके लिए लाए हैं सबसे बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण/निबंध हिंदी में, इसकी मदद से आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भाषण और निबंध की तैयारी कर सकते हैं, तो आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सबसे बेस्ट हिंदी में भाषण कैसे लिखें-पढ़ें…

इस तरह करें अपने स्पीच की शुरुआत

आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण व मेरे प्रिय सहपाठीगण आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं. आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में एकत्रित हुए हैं.

महिला दिवस पर भाषण – 1 आज की महिला निर्भर नहीं हैं. वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं. हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा. हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं. यह जीवन को लाने वाली महिला है. हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में.

महिला दिवस पर भाषण -2

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सके. आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त हैं. महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना, अपना महत्व समझना एवं अपनी देखभाल कर अपना सम्मान करना है. आत्मसम्मान के विकास में अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाना है.

8 मार्च, 1908 को हुआ था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जन्म

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जन्म 8 मार्च, 1908 को हुआ था, जब 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर अपने अधिकार को लेकर प्रदर्शन किया, कम घंटे, बेहतर वेतन और मतदान का अधिकार उनकी मांगे थी. पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम 1911 में आयोजित किया गया था, उसके बाद ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola