International Men's Day 2022 Gift Ideas: पुरुष दिवस पर पिता, भाई, दोस्त या पति को दें ये गिफ्ट्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Nov 2022 8:42 AM
International Men's Day 2022 Gift Ideas: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के दिन अपने जीवन में खास और अहम भूमिका निभाने वाले पुरुषों को कुछ गिफ्ट्स (Gifts) दे सकती हैं जो उनके दिन को खास बनाएंगे और जिन्हें पाकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी आ जाएगी.
International Men’s Day 2022 Gift Ideas: कल यानी 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाएगा. महिला दिवस की तरह इस दिन का भी एक खास महत्व होता है. यह दिन मुख्य रूप से पुरुषों को भेदभाव, शोषण, उत्पीड़न, हिंसा और असमानता से बचाने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए मनाया जाता है. आप इस दिन अपने जीवन में खास और अहम भूमिका निभाने वाले पुरुषों को कुछ गिफ्ट्स (Gifts) दे सकती हैं जो उनके दिन को खास बनाएंगे और जिन्हें पाकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी आ जाएगी.
अगर आप किसी से प्यार करती हैं तो जाहिर है कि आप उनके स्वस्थ और खुश रहने की कामना हमेशा करती होंगी. अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के साथ-साथ उन्हें ये जताएं कि आपको उनकी सेहत की कितनी फिक्र है. इस खास मौके पर उन्हें फिटनेस बैड, योगा मैट जैसे फिटनेस गैजेट देकर उनके लिए इस दिवस को हेल्दी बना सकती हैं.
यह गिफ्ट सुनने में बेसिक लग सकता है लेकिन सबसे ज्यादा काम पड़ने वाली चीज यही है. कई बार पुरुष सब कुछ बदल लेते हैं लेकिन अपने वॉलेट या बेल्ट को बदलने की सुध नहीं लेते. ऐसे में ब्लैक या ब्राउन वॉलेट और बेल्ट का सेट गिफ्ट में दिया जा सकता है.
टेक्नोलॉजी के इस दौर में ज्यादातर लोगों के पास लैपटॉप होता है. आप तोहफे के तौर पर लैपटॉप बैग का चुनाव कर सकते हैं. ये आपके बजट में भी होगा और सामने वाला लैपटॉप के साथ अपने बाकी डॉक्युमेंट्स को भी इसमें आसानी के साथ कैरी कर सकेगा.
इस खास अवसर पर आप अपने जीवन के खास पुरुष को गिफ्ट के तौर पर उनकी कोई पसंदीदा किताब भी दे सकती हैं. अगर आपके साथी या दोस्त पढ़ने के शौकीन हैं तो उनकी पसंद की कोई किताब खरीद लीजिए. इस गिफ्ट की सबसे खास बात तो यह है इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और यह गिफ्ट सामने वाले व्यक्ति को हमेशा आपकी याद दिलाता रहेगा.
आज कल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्ट फोन होता ही है. जिनके पास नहीं भी है उनके पास बटन वाला नार्मल मोबाइल फोन होना लाज़मी है. दोनों ही तरह के फोन के लिए बैटरी चार्ज होना बेहद ज़रूरी है. कई बार जल्दी में फोन चार्ज न कर पाने की वजह से या फोन के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से बैटरी लो हो जाती है. जिसकी वजह से फोन डिस्चार्ज हो जाता है और लोगों के जरूरी काम रुक जाते हैं. ऐसे में गिफ्ट के लिए पावर बैंक एक बेहतर चुनाव हो सकता है.
लड़के आजकर अपने स्किन केयर पर ध्यान देने लगे हैं लेकिन अब भी बहुत से ऐसे पुरुष भी हैं जिन्हें क्लेंजर या मॉइश्चराइजर से कुछ लेना-देना नहीं है और जो हाथ लगता है उठाकर लगा लेते हैं. आप उन्हें स्किन केयर की जरूरी चीजों का कोंबो दे सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










