होली पार्टी के लिए मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट ठंडाई, जानें आसान रेसिपी

Instant Thandai Recipe for Holi: होली पर घर आए मेहमानों को झटपट सर्व करना है ठंडाई तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप इंस्टेंट ठंडाई बनाने के बारे में जान सकते हैं.
Instant Thandai Recipe for Holi: होली के रंग और मस्ती में ठंडाई का स्वाद त्योहार को और भी खास बना देता है. अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है. आप घर पर ही आसानी से ठंडाई को तैयार कर सकते हैं. ठंडाई बनाने के लिए जरूरत की सामग्री को पानी में भिगोना पड़ता है जिससे काफी समय लग जाता है. अगर समय कम हो या जल्दी ठंडाई बनानी हो तो ये इंस्टेंट ठंडाई रेसिपी को आप ट्राई कर सकते हैं. इंस्टेंट ठंडाई रेसिपी के साथ आप मिनटों में ही तैयार ठंडाई का मजा ले सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इंस्टेंट ठंडाई को तैयार करने का तरीका.
इंस्टेंट ठंडाई बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पिस्ता- 3 बड़े चम्मच
- बादाम- आधा कप
- काजू- आधा कप
- गुलाब की सूखी पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच
- सौंफ- 3 बड़े चम्मच
- काली मिर्च- 2 बड़े चम्मच
- खरबूजे के बीज- 2 बड़े चम्मच
- खसखस- 2 बड़े चम्मच
- चीनी- स्वादानुसार
- केसर के धागे- 5-6
- दूध- 3-4 कप
- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के अनुसार
- इलायची- 3-4
इंस्टेंट ठंडाई को कैसे करें तैयार?
- ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले में आप काजू, काजू, पिस्ता, खसखस और खरबूजे के बीज को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
इसके बाद आप सौंफ, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, काली मिर्च और इलायची डालकर पीस लें. - इस पाउडर को आप एक बर्तन में निकाल लें.
- आप आप एक गिलास में ठंडा दूध को डालें. एक बड़ा चम्मच ठंडाई पाउडर को डाल दें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. ऊपर से 2-3 बर्फ के टुकड़े डाल दें. सर्व करते टाइम ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम और केसर डालकर सजा लें. आपकी इंस्टेंट ठंडाई तैयार है.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










