ePaper

Instant Rabri Jalebi Recipe: झटपट बनाएं लाजवाब रबड़ी जलेबी,हर कोई पूछेगा रेसिपी

Updated at : 03 Jul 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
Instant Rabri Jalebi Recipe: झटपट बनाएं लाजवाब रबड़ी जलेबी,हर कोई पूछेगा रेसिपी

Instant Rabri Jalebi Recipe: सबसे आसान इंस्टेंट रबड़ी जलेबी रेसिपी. मिनटों में तैयार करें मलाईदार रबड़ी और क्रिस्पी जलेबी का लाजवाब स्वाद.घर बैठे शाही मिठाई का मजा लें.

विज्ञापन

Instant Rabri Jalebi Recipe: मुंह में घुल जाने वाली रबड़ी और गरमागरम कुरकुरी जलेबी का कॉम्बो किसे पसंद नहीं है लेकिन इसे बनाने में घंटों लग जाते हैं है ना. अब नहीं हम आपके लिए लाए हैं इंस्टेंट रबड़ी जलेबी रेसिपी जिससे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो अब किसी खास मौके का इंतजार क्यों करें जब आप कभी भी कहीं भी इस टेस्टी रबड़ी जलेबी का मजा ले सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस जादुई और झटपट बनने वाली रेसिपी के बारे में.

सामग्री

जलेबी के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
  • दही – ½ कप
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • पानी – आवश्यकता अनुसार (बैटर के लिए)
  • केसरिया रंग – 1–2 बूंद (वैकल्पिक)
  • घी या तेल – तलने के लिए

चाशनी के लिए

  • चीनी – 1 कप
  • पानी – ½ कप
  • केसर – कुछ धागे
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • नींबू का रस – 1/2 चम्मच (चाशनी को जमने से रोकने के लिए)

इंस्टेंट रबड़ी के लिए

  • फुल क्रीम दूध – 500
  • कंडेंस्ड मिल्क – 2–3 चम्मच (या स्वाद अनुसार चीनी)
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता कटे हुए)
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • केसर – कुछ धागे

बनाने की विधि

इंस्टेंट रबड़ी बनाएं

  • एक भारी तले की कढ़ाही में दूध गरम करें.
  • जब उबाल आ जाए तब आंच धीमी करें और लगातार चलाते हुए 10 से 12 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
  • जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें.

जलेबी बैटर बनाएं

  • एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, दही, बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
  • इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

चाशनी बनाएं

  • एक पैन में चीनी और पानी डालकर पकाएं जब तक एक तार की चाशनी बन जाए.
  • इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें और थोड़ा नींबू रस मिला दें.
  • एक पैन में तेल या घी गरम करें.
  • बैटर को एक पायपिंग बैग या किसी सॉस की बोतल में भरें.
  • गरम तेल में गोल-गोल जलेबी का आकार बनाएं.
  • दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें.
  • अब गरम-गरम जलेबियों को 1 मिनट तक चाशनी में डुबोकर निकाल लें.
  • एक प्लेट में ठंडी रबड़ी डालें और ऊपर से गरम जलेबी रखें. थोड़े से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola