Instant Dhokla Recipe: सॉफ्ट और हेल्दी इंस्टेंट खमन ढोकला 5 मिनट में ऐसे करें तैयार

Instant Dhokla Recipe : घर में ऐसे तैयार करें बिना तले हेल्दी और स्पॉन्जी डिश. नाश्ते से लेकर पार्टी तक हर मौके के लिए बेस्ट है.
Instant Dhokla Recipe: हर रोज बोरिंग नाश्ता करके अगर आप बोर हो गये हैं तो हम आज आपको एक ऐसे डिश के बार में बताने जा रहें है जो झटपट तैयार हो जाएगी. जी हां हल्का, फटाफट बनने वाला और स्वाद से भरपूर स्नैक खमन ढोकला आपके लिए परफेक्ट है. गुजरात की इस खास डिश ने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली है. बिना तले हेल्दी और स्पॉन्जी डिश नाश्ते से लेकर पार्टी तक हर मौके के लिए बेस्ट है.
सामग्री
- बेसन (बारीक) – 1 कप
- दही – ½ कप (फेंटा हुआ)
- पानी – ½ कप
- नींबू रस – 1 चम्मच
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
- चीनी – 1 चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- इनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
तड़के के लिए
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- राई (सरसों के दाने) – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 (लंबाई में कटी हुई)
- करी पत्ते – 6-7
- पानी – ¼ कप
- चीनी – 1 छोटा चम्मच
- नींबू रस – 1 चम्मच
बनाने की विधि
- एक बाउल में बेसन, दही और पानी डालकर अच्छे से फेंट लें. इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, नमक, नींबू रस और चीनी मिलाएं.
- मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक ढककर रखें.
- अब इनो डालें और तुरंत अच्छे से मिलाएं.
- इस मिश्रण को पहले से चिकनाई लगे सांचे में डालें और स्टीमर में 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
- ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें.
तड़का लगाने का तरीका
- एक पैन में तेल गरम करें.
- उसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ते डालें.
- अब इसमें थोड़ा पानी, चीनी और नींबू रस मिलाकर उबालें.
- इस तड़के को ढोकले पर डालें और धनिया पत्ता से सजाएं.
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




