Train Ticket Booking: अचानक करनी पड़ रही है रेल यात्रा, तो ऐसे करें टिकट बुक, यह एप करेगा मदद

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jun 2023 7:20 AM

विज्ञापन

Train Ticket Booking, Confirm Train Ticket: अब आपको रेलवे टिकट लेने के लिए रेलवे काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी.ऐसा संभव होगा यूटीएस एप (Railway UTS App) से.यह एप तो पहले से है, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

Train Ticket Booking, Confirm Train Ticket: अगर आप भी अचानक कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और टिकट को लेकर थोड़ा परेशान हैं तो ट्रेन सही विकल्प हो सकता है.  अगर आपको अनारक्षित (unreserved ticket) यानी जनरल टिकट (Railway UTS ticket) पर यात्रा करनी है, तो स्टेशन पहुंचकर कतार में लगने की परेशानी से बचने का तरीका हम आपको बताने वाले हैं.

इस एप से लें मदद

अब आपको रेलवे टिकट लेने के लिए रेलवे काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी.ऐसा संभव होगा यूटीएस एप (Railway UTS App) से.यह एप तो पहले से है, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है.

पटना में बैठे कई स्‍टेशनों के लिए ले सकते टिकट

उदाहरण के लिए ऐसे समझें कि अगर आप पटना इंडस्ट्रियल एरिया में बैठे हैं, तो ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलने के पहले ही आप पटना जंक्‍शन, पाटलिपुत्र जंक्‍शन, फुलवारी शरीफ, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दानापुर, पहलेजा घाट, परसा बाजार, सोनपुर, गुलजारबाग, परमानंदपुर, नेउरा, हाजीपुर, पटना साहिब, नयागांव, पुनपुन, दिघवारा, शीतलपुर, चकमकरंद, घोशवर, बांका घाट या सदीशोपुर में से किसी भी स्‍टेशन से यात्रा करने के लिए जनरल टिकट खरीद सकते हैं.आपको बता दें कि इस लिस्‍ट में पटना के अलावा छपरा और हाजीपुर यानी कुल तीन जिलों के रेलवे स्‍टेशन शामिल हैं.

बुकिंग करने वाला ही कर सकता है इस टिकट से यात्रा

इस तरह के टिकट से यात्रा के लिए आपके पास वह मोबाइल होना जरूरी है, जिसके जरिए टिकट बुक किया गया है.ऐसा इसलिए कि इस टिकट को दूसरे मोबाइल पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है.यह जीपीएस आधारित एप है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola