Indian Railway Rule: 5 साल से छोटे बच्चे के साथ ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो जान लें ये जरूरी नियम

Indian Railway Rule: भारत में लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. ट्रेन से सफर करने के साथ-साथ यात्रियों की छोटी-छोटी दुविधाओं को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे के नियम काम आते हैं. अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह लेख आपके काम आ सकता है.
Indian Railway Rule: भारत में लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. ट्रेन से सफर करने के साथ-साथ यात्रियों की छोटी-छोटी दुविधाओं को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे के नियम काम आते हैं. अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह लेख आपके काम आ सकता है.
ट्रेन यात्रा के दौरान कई बार छोटे बच्चों को भी साथ ले जाना पड़ता है, ऐसे में अगर आप बच्चे का टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं. साथ ही ये नियम बताने के साथ ही आपकी दुविधा भी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं-
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ट्रेन टिकट बुक करना जरूरी होगा. आपको बता दें, भारतीय रेलवे ने ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है. आप पुराने नियम के साथ पहले की तरह बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर सकते हैं.
अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बर्थ बुक करने की जरूरत नहीं है. आप बच्चे को मुफ्त में यात्रा करवा सकते हैं. हालांकि, अगर आप बच्चे के लिए अलग टिकट और बर्थ बुक करना चाहते हैं तो ऐसा करने में कोई रोक नहीं है.
हालांकि, यदि आप बच्चे के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ नहीं उठाना चाहते हैं और इसके लिए भुगतान करना चाहते हैं, तो आप बच्चे के लिए अलग बर्थ बुक कर सकते हैं. अगर यात्री को बच्चे के लिए अलग बर्थ की जरूरत महसूस नहीं होती है तो वे बच्चे को मुफ्त में यात्रा करा सकते हैं.
Also Read: Lip Shape Personality Test: होंठ के आकार और रंग से जानें व्यक्ति की पर्सनालिटी और स्वभाव
अगर आप किसी बच्चे के लिए टिकट और बर्थ बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए वयस्क का पूरा किराया लिया जाएगा. भारतीय रेलवे के दिनांक 06.03.2020 के परिपत्र में इस नियम को स्पष्ट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










