How to Store Pickle For Long Time: अब अचार नहीं होगा खराब, महीनों तक रहेगा फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Nov 2025 7:41 AM

विज्ञापन

How to Store Pickle (AI image)

How to Store Pickle For Long Time: अचार के स्वाद से हर खाने का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में अगर आपकी मेहनत से बनाया हुआ अचार खराब हो जा रहा है, तो आज हम आपको इसे लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स बताएंगे.

विज्ञापन

How to Store Pickle For Long Time: भारतीय थाली के खाने में आचार का अपना एक अलग ही स्थान है. चाहे आम का अचार हो या नींबू का, हर डिश के साथ इसे सर्व करने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. ऐसे में हमने कई बार देखा है कि अचार जल्दी खराब हो जाता है या उसमें फफूंदी लग जाती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका आचार महीनों तक स्वादिष्ट और फ्रेश बना रहे, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में अचार को लंबे समय तक स्टोर रखने के टिप्स के बारे में बताएंगे. 

अचार बनाने में कौन-सा तेल इस्तेमाल करें?

अचार को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा माना जाता है. यह अचार में बैक्टीरिया को नहीं लगने देता, जिससे अचार लंबे समय तक ताजा रहता है. 

अचार में नमक की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

अचार में थोड़ा ज्यादा नमक डालना चाहिए, जिससे वह खराब न हो. कम नमक डालने से अचार में फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है.  

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

यह भी पढ़ें: Gajar Ka Achar: गर्मियों में गाजर खराब होने से पहले बनाएं ये स्वादिष्ट अचार

अचार रखने के लिए कौन-सा बर्तन सही है?

आचार हमेशा कांच के जार या सिरेमिक के बर्तन में ही रखना सही रहता है. प्लास्टिक के डिब्बों में रखने से स्वाद थोड़ा कम हो जाता है. 

अचार को धूप में कितना देर रखना चाहिए?

अचार को 3-4 दिन तक हल्की धूप में रखना सही रहता है. ऐसा करने से इसमें फफूंदी नहीं लगती और अचार ज्यादा समय तक टिका रहता है. 

आचार निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?

हमेशा सूखा और साफ चम्मच ही इस्तेमाल करें. गीला चम्मच डालने से अचार में नमी आ जाती है जिससे वो खराब हो सकता है. हर बार इस्तेमाल के बाद जार को अच्छे से बंद करें. 

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: आम और मिर्च नहीं, इस बार ट्राई करें सरसों का अचार, जानें विधि

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola