How to Remove Ants from Sugar: चिनी में से चींटी कैसे भगाएं? घर बैठे अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके

A group of ants gathered around sugar crystals.
चीनी में लगी चींटियों से तुरंत छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय जानें. किचन में चींटियों को आने से रोकने के असरदार टिप्स और ट्रिक्स.
How to Remove Ants from Sugar:रसोई में रखी चीनी में चींटियां लग जाना एक आम समस्या है, खासकर गर्मी और नमी के मौसम में. एक बार चींटियां डिब्बे तक पहुंच जाएं तो पूरी चीनी खराब होने का डर रहता है. कई लोग चीनी फेंक देते हैं, जबकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर चींटियों को भगाया भी जा सकता है और आगे से आने से रोका भी जा सकता है. आइए जानते हैं चीनी में से चींटी हटाने और दोबारा न आने देने के असरदार टिप्स.
Easy Ways to Get Rid of Ants Permanently: चीनी में से चींटी हटाने के असरदार तरीके

1. धूप में फैलाकर रखें
अगर चीनी में चींटियां आ गई हैं तो उसे एक साफ थाली या ट्रे में फैलाकर तेज धूप में 20-30 मिनट रखें. चींटियां खुद-ब-खुद निकल जाएंगी.
2. फ्रीजर ट्रिक अपनाएं
चीनी को एयरटाइट डिब्बे में बंद करके 1-2 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. ठंड से चींटियां बेहोश हो जाती हैं और आसानी से अलग की जा सकती हैं.
3. छन्नी से छान लें
बारीक जाली वाली छन्नी से चीनी छान लें. चींटियां अलग हो जाएंगी और साफ चीनी दोबारा इस्तेमाल की जा सकती है.
4. तेज पत्ते या लौंग रखें
चीनी के डिब्बे में 2–3 तेज पत्ते या 4–5 लौंग डाल दें. इनकी खुशबू से चींटियां पास नहीं आतीं.
5. डिब्बा हमेशा एयरटाइट रखें
चीनी हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें. ढक्कन ढीला होने पर चींटियां जल्दी पहुंच जाती हैं.
6. स्टोरेज एरिया साफ रखें
जहां चीनी का डिब्बा रखते हैं, उस जगह को नियमित साफ करें. मीठे कण और चिपचिपाहट चींटियों को आकर्षित करती है.
7. नमक या हल्दी की लाइन बनाएं
रैक या शेल्फ के किनारों पर नमक या हल्दी की पतली लाइन बना दें. चींटियां इसे पार करने से बचती हैं.
इन आसान घरेलू उपायों से आप चीनी को सुरक्षित रख सकते हैं और चींटियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
चींटियों से तुरंत छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
नींबू का रस, सिरका या नमक वाला पानी चींटियों के रास्ते पर तुरंत छिड़क दें. उनकी लाइन टूट जाती है और वे भाग जाती हैं। साथ ही मीठी चीजें तुरंत बंद डिब्बे में रखें.
चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं?
चींटियां तेज गंध से दूर रहती हैं, जैसे – सिरका, नींबू, लौंग, तेज पत्ता, पुदीना तेल और दालचीनी. इनकी खुशबू वाले पदार्थ रखने से चींटियां पास नहीं आतीं.
यह भी पढ़े: How to Clean Pickle Bottles at Home: घर पर आसानी से अचार की बोतलें कैसे साफ करें?
यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ
यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




