घर पर गुलाब जामुन या गुजिया कर रहे हैं तैयार, तो ऐसे बनाएं मावा
मावा (AI Generated Image)
How To Make Mawa: अगर आप भी सोच रहे हैं कि घर पर मावा कैसे बनाया जाए तो ये आर्टिकल आपके काम आएगा. इस आर्टिकल के जरिए आप मावा तैयार करने के बारे में जान सकते हैं.
How To Make Mawa: मावा जिसे खोया के नाम से जाना जाता है, का इस्तेमाल करके कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. इससे गुलाब जामुन, पेड़ा या बर्फी को तैयार किया जाता है. अगर आप घर पर मिठाई बनाना पसंद करते हैं तो अक्सर मावा बाजार से खरीद कर लाते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मावा को आप घर पर बना सकते हैं. आप आसान तरीके से घर पर ही ताजा और शुद्ध मावा तैयार कर सकते हैं. अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है ऐसे में आप घर पर ही मावा तैयार करके गुजिया बना सकते हैं.
मावा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- लीटर फुल क्रीम दूध
मावा को कैसे तैयार करें?
- मावा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही या बर्तन को लें. इसमें आप दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
- दूध में उबाल आने के बाद आप आंच को धीमी कर दें और बीच-बीच में चलाते रहें. इससे दूध तले में नहीं लगेगा. धीमी आंच पर दूध को पकाते रहें. किनारे पर जमी मलाई को बड़े चम्मच की मदद से दूध में मिलाते जाएं. दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और मात्रा कम होती जाएगी.
- दूध जैसे जैसे गाढ़ा होने लगे तो इसे आप लगातार चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है.
- जब दूध पूरी तरह गाढ़ा मिश्रण बन जाए तब गैस को बंद कर दें. जैसे ये ठंडा होगा ये और गाढ़ा हो जाएगा. इस तरह से आप घर का बना ताजा मावा तैयार कर सकते हैं.
- इसे ठंडा होने दें और फिर मिठाई बनाने में इस्तेमाल करें.
मावा बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
- हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.
- मावा बनाने के लिए भारी तले की कड़ाही या बर्तन को लें जिससे कि दूध जले नहीं.
- मावा बनाने में टाइम लगता है इसलिए धैर्य रखें जल्दीबाजी न करें.
यह भी पढ़ें: अब चिपचिपे नहीं होंगे नूडल्स, उबालते टाइम इन टिप्स को अपनाएं
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए