Handling Criticism: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कैसे हैंडल करें क्रिटिसिज्म?

Updated:
विज्ञापन
Handling Criticism: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कैसे हैंडल करें क्रिटिसिज्म?

Handling Criticism: पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में हमें कई बार आलोचना या फिर कहें क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप आलोचनाओं को आसानी से हैंडल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Handling Criticism: खुद के बारे में गलत सुन पाना, या फिर अपने किसी काम की आलोचना सुनना आसान नहीं होता है. खुद के बारे में इस तरह की बातें सुनने के लिए हमारे अंदर काफी हिम्मत होनी चाहिए. यह बात तो हम सभी मानते हैं कि खुद के बारे में आलोचना सुनना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है. हम हमेशा कोशिश करते हैं कि कोई भी हमारी आलोचना न करे. बात कई बार हद से आगे बढ़ जाती है और मामला मार-पीट और हाथा-पायी तक बढ़ जाता है. लोगों के बीच आपसी मन-मुटाव भी होने लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी कमा की साबित होने वाली है जिन्हें अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कसी तरह से क्रिटिसिज्म को हैंडल कर सकते हैं.

खुद को रखें शांत

आलोचना सुनने के बाद गुस्सा आना काफी आम बात है. ऐसा हर किसी के साथ हो सकता है. काफी कम लोग होते हैं जो आलोचना को शांत दिमाग से हैंडल कर सकते हैं. अगर आपकी आलोचना की जा रही हो तो ऐसे में सबसे पहले खुद को शांत करें और गहरी सांस लें. सामने वाले इंसान पर गुस्सा करने की जरुरत नहीं है. इमोशल तौर पर खुद को तैयार कर लें.

Also Read: Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल

सीखने की कोशिश करें

हर तरह की आलोचना हमें कुछ न कुछ सिखाती है. अगर कोई आपकी आलोचना कर रहा है तो ऐसे में आपके लिए गुस्सा करने से बेहतर उनकी बातों को ध्यान से सुनना जरूरी हो जाता है. अगर उनकी बात सही है तो उसे स्वीकारना सही है.

पॉजिटिव थिंकिंग

अगर आप आलोचनाओं को हैंडल करना चाहते है तो ऐसे में आपके लिए पॉजिटिव थिंकिंग रखना काफी जरूरी हो जाता है. आलोचना होने पर हाव-भाव में बदलाव होना आम बात है. लेकिन, कोशिश करें सामने वाले की बातों को सुनने के बाद जब तक संभव हो अपने गुस्से को कंट्रोल करें और शांत रहें.

Also Read: Relationship Tips: लव मैरिज के लिए अपने पैरेंट्स को इस तरह मनाएं, जानें क्या है तरीका

बेहतर बनने की कोशिश

अगर आपकी आलोचना की जा रही है तो ऐसे में आपके लिए उससे कुछ सीखना और खुद में बदलाव लाने की जरूरत है.अगर आप ऐसा करते हैं तो आगे चलकर बेहतर इंसान बन सकेंगे और आपकी और आपके कामों की आलोचना भी कम होगी.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola