35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: रसोई आप के घर का एक अहम हिस्सा है ऐसे में उसमें वास्तु के इन नियमों का खास तौर से ध्यान रखें.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक बेहद ही अहम भूमिका निभाता है. वास्तु के नियम हर छोटी बड़ी चीज पर लागू होते हैं. हमारे घर में हमारी रसोई एक बड़ा दर्जा रखती है और अगर उसमें वास्तु के नियमों का ध्यान न रखा जाए तो वास्तु दोष लग सकता है जिससे कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बाबा बिमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि घर की रसोई में कौन सी ऐसी चीजें हैं जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

Vastu Tips: सिंक और चूल्हा न हो आमने सामने

रसोईघर में सिंक और अग्निचुल्हा कभी भी एक दूसरे के आमने सामने नहीं होने चाहिए. वास्तु के नियमों के अनुसार ये एक दूसरे को विपरीत दिशाओं में रखे जाने चाहिए वरना घर में सुख समृद्धि खत्म हो सकती है.

Vastu Tips: टूटी फूटी चीजें

टूटी फूटी चीजें घर में वास्तु दोष का कारण बनती हैं इसलिए भूल से भी अपनी रसोई में कोई भी टूटी हुई वस्तु या कचड़ा न रखें, इससे आप के जीवन में धन की हानि हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips For Window: घर बनाते वक्त इस दिशा में भूलकर भी न बनाएं खिड़की, लग सकता है वास्तु दोष

Vastu Tips: देवी देवताओं की तस्वीर

रसोईघर में कभी भी देवी देवताओं की तस्वीरें या प्रतिमा नहीं रखना चाहिए, वास्तु के नियमों के अनुसार ऐसा करने से उनका अपमान होता है और इससे घर में कई तरह की हानियां हो सकती हैं.

Vastu Tips: गंदगी

अपनी रसोई को लगातार साफ करते रहना चाहिए. कई लोगों में ये आदत होती है कि वो रसोई में काम करने के बाद लंबे समय तक उसे गंदा ही छोड़ देते हैं, ऐसा करने से घर में वास्तु दोष आता है. इसलिए हमेशा अपने रसोई को साफ सुथरा रखने की आदत बनाएं.

Also Read:Vastu Tips: घर की सुख शांति के लिए फायदेमंद है नमक, करें ये उपाय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें