ePaper

Imli Chutney Recipe: होली में बनाइये सभी की फेवरेट इमली की खट्टी मीठी चटनी, नोट करें रेसिपी  

Updated at : 06 Mar 2025 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
Imli Chatni Recipe

Imli Chatni Recipe

Imli Chutney Recipe: इमली की चटनी एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों को पसंद आती है. होली में यह चटनी दूसरे पकवानों का स्वाद दोगुना बढ़ा देती है. तो आइए जानते हैं कि इमली की  खट्टी मीठी चटनी कैसे बनाई जाती है.

विज्ञापन

Imli Chutney Recipe: इमली एक ऐसा फल है जिसे सभी लोग पसंद करते हैं. इसकी खट्टी-मीठी स्वाद बहुत ही अनोखी होती है. होली के समय में बाकी पकवानों के साथ खाने के लिए लोगों को इमली की चटनी खूब भाती है. यह दूसरे पकवानों का स्वाद दोगुना बढ़ा देती है. अगर आप भी होली के इस खास अवसर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों को पसंद आए, तो आप इमली की चटनी को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. तो आइए जानते हैं कि इमली की  खट्टी मीठी चटनी कैसे बनाई जाती है.

सामग्री:

इमली – 250 ग्राम
गुड़ या चीनी – 100 ग्राम
काला नमक – 1/2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
जीरा  – 1/4 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

विधि:

इमली को भिगोना

चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को एक बड़े बाउल में लें और उसमें 1 कप पानी डालें. इमली को अच्छी तरह से भिगो दें और 10-15 मिनट के लिए रख दें.  इससे इमली नरम हो जाएगी और उसके बीज निकालना आसान हो जाएगा.

इमली पीस लें

अब इमली से बीज को अलग कर लें और इमली को मिक्सी में  पीस लें. पीसने के लिए जिस पानी में इमली को रखा गया था उसी पानी का इस्तेमाल करें. जब इमली अच्छे से पीस जाए तो इसे छलनी में छान लें.

यह भी पढ़ें: Holi Special Dahi Vada: होली के पकवानों में शामिल करें चटपटे दही वड़े का स्वाद, नोट करें रेसिपी

आंच पर चढ़ाएं

इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, हींग डालें. फिर हल्दी पाउडर डालकर इमली के पेस्ट को भी पैन में डाल दें. इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और मध्यम आंच पर पकाएं.

मसाले और गुड़ डालना

जब इसमें उबाल आने लगे तो गुड़, काला नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट के लिए हल्की आंच पर पकाएं. चटनी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं. जब चटनी गरम हो जाए, तो उसे आंच से उतार लें.

चटनी को ठंडा करना और स्टोर करना

चटनी को ठंडा कर लें और एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और महीनों तक खाएं.

यह भी पढ़ें: Holi History: आखिर क्यों मनाई जाती है होली का त्योहार, यहां जानें पीछे की वजह

यह भी पढ़ें: Holi Outfit Idea 2025: होली में ये ऑउटफिट पहनकर दिखाए अपना जलवा, सबकी निगाहें सिर्फ आप पर ही टिकेगी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola