ePaper

Holi Special Dahi Vada: होली के पकवानों में शामिल करें चटपटे दही बड़ा का स्वाद,नोट करें रेसिपी

Updated at : 05 Mar 2025 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Dahi Vada

Holi Special Dahi Vada

Holi Special Dahi Vada: हम आपके लिए लेकर आए हैं होली पर बनने वाली एक बहुत ही स्वादिष्ट दही बड़ा की रेसिपी. चटपटा खाने वालों के लिए यह एक परफेक्ट डिश है. तो आइए, जानते हैं कि आप कैसे आसानी से दही वड़ा बनाकर होली के पकवानों में इसे शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Holi Special Dahi Vada:होली का त्योहार रंगों की बहार और मस्ती का प्रतीक है जहां लोग अपने प्रियजनों के साथ मिलकर रंगों से खेलते हैं और अनेक प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं. इस दिन लोग इन पकवानों को आपस में बांटकर खुशियां मनाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं होली पर बनने वाली एक बहुत ही स्वादिष्ट दही बड़ा की रेसिपी. चटपटा खाने वालों के लिए यह एक परफेक्ट डिश है. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से दही वड़ा बनाकर होली के पकवानों में इसे शामिल कर सकते हैं.

सामग्री

  • 1 कप उड़द दाल
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चम्मच हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल

दाल को भिगोना और पीसना

दही बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिंगो कर रख दें. समय होने के बाद भिगोए दाल पानी से निकाल मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें. दाल पीसकर एक मुलायम सा पेस्ट तैयार करें.

मसाले मिलाना

जब दाल का पेस्ट बन जाये तो इसे एक बारे बाउल में निकाल लें. अब इसमें में जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हींग और नमक मिलाएं.

बड़े बनाना

अब आपको इस मिश्रण से बारे बनाना है. बड़े बनाने के लिए एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. तेल गरम होने पर तैयार किये गए मिश्रण से बड़े बनाकर तलें. अब बड़े को अपने मनपसीदादर साइज में बना सकते हैं.

दही में डुबोएं

वड़ों को दही में डुबोकर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें, जिससे वे अच्छी तरह से दही में मिल जाएं और वड़ों के अंदर भी दही समान रूप से फैल जाए।

परोसें

अब दही बड़े को निकालकर चाट मसाला या अपनी मनपसंदीदा चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Holi Outfit Idea 2025: होली में ये ऑउटफिट पहनकर दिखाए अपना जलवा, सबकी निगाहें सिर्फ आप पर ही टिकेगी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola