ePaper

Holi 2022: होली के दिन क्यों पहनने चाहिए सफेद रंग के कपड़े? जानें ज्योतिष और वैज्ञानिक कारण

Updated at : 16 Mar 2022 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Holi 2022: होली के दिन क्यों पहनने चाहिए सफेद रंग के कपड़े? जानें ज्योतिष और वैज्ञानिक कारण

Holi 2022: होली रंगों का त्योहार है लेकिन ज्योतिष अनुसार इस दिन सफेद रंग के कपड‍़े पहनने की सलाह दी जाती है. जानें होली के दिन क्यों पहनने चाहिए सफेद रंग के कपड़े.

विज्ञापन

Holi 2022: रंगों का त्योहार होली पूरे देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह दिन आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. इस बार होलिका दहन 17 मार्च को जबकि होली 19 मार्च को मनाई जा रही है. होली उमंग और उत्साह का त्योहार है. लोग बड़े ही प्यार से इस दिन एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाते हैं. होली के दिन ज्यादातर लोग सफेद कपड़ों में नजर आते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि रंगों के त्योहार होली के दिन ज्यादातर लोग रंग-बिरंगे कपड़ों के बजाय सफेद कपड़ों में क्यों नजर आते हैं. नहीं जानते तो जान लें इसके पीछे का ज्योतिष महत्व.

Holi 2022: इस वजह से होली में पहनने चाहिए सफेद रंग के कपड़े

  • होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन शांत होता है. खासतौर पर जिन लोगों को अत्यधिक क्रोध आता है उन्हें इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए.

  • होली ही नहीं होलिका दहन के दिन भी सफेद कपड़े पहन कर होलिका दहन करना शुभ माना जाता है.

  • होली के दिन सफेद कपड़े पहनने से ग्रहों की नाकारात्मकता को दूर करने में मदद मिलती है.

  • सफेद रंग सकारात्मकता का प्रतीक होता है. ज्योतिष के अनुसार होली के दिन सफेद कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है.

  • सफेद रंग शांति और भाईचारे का संदेश देता है ऐसे में होली के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनने से आपसी भाईचारा बढ़ता है.

  • वहीं होली के दिन सफेद कपड़े पहनने के पीछे वैज्ञानिक कारण की बात करें तो वह यह है कि होली गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ आती है ऐसे में सफेद कपड़ा ठंडक का एहसास कराता है और गर्मी से राहत मिलती है.

होलिका दहन तिथि, शुभ मुहूर्त

होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को

होलिका दहन मुहूर्त – 09:06 रात से 10:16 रात

अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट्स

रंग-अबीर की होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को

भद्रा पूंछ – 09:06 रात से 10:16 रात भद्रा मुख – 10:16 रात से 12:13 सुबह, मार्च 18 प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 17, 2022 को 01:29 रात बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 18, 2022 को 12:47 दोपहर बजे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola