ePaper

Hindi Diwas 2020 : ...तो इतनी रोचक भाषा है हिंदी, इससे जुड़े हैं कई आश्चर्यजनक तथ्य, आइए जानें

Updated at : 13 Sep 2020 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 : ...तो इतनी रोचक भाषा है हिंदी, इससे जुड़े हैं कई आश्चर्यजनक तथ्य, आइए जानें

देश और भाषा के बारे में जब भी चर्चा होती है तो सब एक ही बात कहते हैं , “हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा“. हिंदी भाषा और देश के प्रति सदभावना रखने वाले लोगों के लिए हिंदी दिवस का दिन एक विशेष महत्व रखता है. यह देश की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है इसीलिए हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. हर साल हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं. हिंदी भारत के अलावा कई और देशों में भी बोली जाती है. इसके अलावा विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में हिंदी का स्थान चौथा है. हिंदी दिवस के अवसर पर आज हम आपको हिंदी से जुड़े कई रोचक तथ्य बता रहे हैं जो आपको आश्चर्यचकित तो करेंगे ही साथ ही आपके ज्ञान को भी बढ़ाएंगे.

विज्ञापन

देश और भाषा के बारे में जब भी चर्चा होती है तो सब एक ही बात कहते हैं , “हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा“. हिंदी भाषा और देश के प्रति सदभावना रखने वाले लोगों के लिए हिंदी दिवस का दिन एक विशेष महत्व रखता है. यह देश की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है इसीलिए हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. हर साल हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं.

क्योंकि इसी दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा को भारतीय गणराज्य की राजभाषा घोषित किया था। हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए तत्कालीन भारतीय सरकार ने 14 सितंबर 1949 से प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने अनुरोध किया था. तब से लेकर आज तक हम हर एक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मानते हैं. हिंदी भारत के अलावा कई और देशों में भी बोली जाती है. इसके अलावा विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में हिंदी का स्थान चौथा है. हिंदी दिवस के अवसर पर आज हम आपको हिंदी से जुड़े कई रोचक तथ्य बता रहे हैं जो आपको आश्चर्यचकित तो करेंगे ही साथ ही आपके ज्ञान को भी बढ़ाएंगे.

प्रश्न 1: हिंदी शब्द का अर्थ क्या है ?

उत्तर 1 : हिन्दी शब्द खुद फारसी शब्द ‘हिन्द’ से लिया गया है. हिन्द शब्द का आशय ‘सिंधु नदी की जमीन’ से है

प्रश्न 2 : सबसे ज्यादा प्रचलन में लाए जाने वाला हिंदी का शब्द क्या है ?

उत्तर 2 : “नमस्ते” शब्द हिंदी का सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाना वाला शब्द है

प्रश्न 3 : भारत के अलावा किन देशों में हिंदी बोली जाती है ?

उत्तर 3 : हिन्दी भारत के आलावा इन देशों में भी खूब बोली समझी जाती है:

फिजी , सूरीनाम, मॉरीशस, गुयाना, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो

प्रश्न 4 : कौन दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्म निर्माण करता है ?

उत्तर 4 : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री “बॉलीवुड” दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मे निर्मित करती है

प्रश्न 5 : हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य कौन था ?

उत्तर 5 : हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार था. 1881 में बिहार ने उर्दू को हटा कर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था.

प्रश्न 6 : कितने प्रतिशत लोगों द्वारा भारत में हिंदी बोली जाती है ?

उत्तर 6 : भारत में 40 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं

प्रश्न 7 : हिंदी भाषा में प्रकाशित पहली पुस्तक कौन सी है ?

उत्तर 7 : 1805 में प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक माना जाता है. इसे लल्लू लाल जी ने लिखा था.

प्रश्न 8 : हिंदी विश्व में किन देशों में पढ़ाई जाती है ?

उत्तर 8 : अमेरिका के 45 और विश्व भर के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है.

प्रश्न 9 : हिंदी का इतिहास कितने वर्ष पुराना है ?

उत्तर 9 : हिन्दी का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है.

प्रश्न 10 : 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला कब लिया गया ?

उत्तर 10 : 14 सितंबर 1949 को गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था

प्रश्न 11 : संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में पहली बार कब संबोधित किया गया था ?

उत्तर 11 : संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में पहली बार 1977 में संबोधित किया गया था. तब तत्कालीन विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में भाषण देकर देश का दिल जीत लिया था.

प्रश्न 12 : हिंदी भाषा को सीखना आसान क्यों माना जाता है ?

उत्तर 12 : हिन्दी भाषा सीखना आसान माना जाता है क्योंकि इसमें शब्दों का उच्चारण ठीक वैसा होता है, जैसा कि हम लिखते हैं

प्रश्न 13 : हिंदी भाषा को लेकर महात्मा गांधी ने क्या कहा था ?

उत्तर 13 : हिंदी भाषा के सम्बन्ध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था –

“हृदय की कोई भाषा नहीं है, हृदय-हृदय से बातचीत करता है और हिन्दी हृदय की भाषा है “

प्रश्न 14 : हिंदी भाषा का विश्व में क्या स्थान है ?

उत्तर 14 : ये तो हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझे जाने वाली भाषा हिन्दी है लेकिन विश्व में भी मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है.

प्रश्न 15 : 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं ?

उत्तर 15 : हम 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाते हैं क्योंकि सन 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया था।

Submitted By : Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola