ePaper

Heart Attack Symptoms : हार्ट अटैक से पहले मिलने वाले खतरनाक संकेतों को पहचानें, बचाएं जान

Updated at : 31 Jan 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Heart Attack Symptoms

Heart Attack Symptoms

Heart Attack Symptoms : हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता है जिन्हें पहचानकर आप बड़ा खतरा टाल सकते हैं.

विज्ञापन

Heart Attack Symptoms : आजकल की व्यस्त जीवनशैली और अस्वस्थ आदतों के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब युवा भी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं. दिल से जुड़ी समस्याओं का सही समय पर पता लगाना और इलाज कराना बेहद जरूरी है. हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता है जिन्हें पहचानकर आप बड़ा खतरा टाल सकते हैं.आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिन्हें अगर आप महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी जान बचाएं.

  • सीने में दबाव या दर्द : यदि आपके सीने में हल्का या तेज दर्द, दबाव या जलन महसूस हो तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. कभी-कभी यह दर्द पीठ और बाहों में भी फैल सकता है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें.
  • सांस लेने में परेशानी : अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है या बार-बार सांस फूलता है तो यह भी हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है. इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत मेडिकल सहायता लें.
  • चक्कर आना : यदि आपको बार-बार चक्कर आने लगे तो यह भी दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें.
  • बेवजह पसीना आना : अगर बिना किसी वजह के पसीना बहने लगे. खासकर शरीर के ऊपरी हिस्से में तो यह हार्ट अटैक का एक गंभीर संकेत हो सकता है. इस लक्षण को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करें.
  • अत्यधिक थकान : अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है और आप इसके कारण को समझ नहीं पा रहे हैं तो यह भी हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
  • सिरदर्द :अगर आपको अचानक तेज सिरदर्द होता है तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है .यह दर्द तब होता है जब दिल को पर्याप्त रक्त नहीं मिल रहा होता और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही होती है.

Also Read : Benefits of Sweet Potato: सर्दियों में खाएं शकरकंद, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदें

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola