Palak Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये यूनिक और हेल्दी पालक डोसा, हेल्थ और क्रिस्पिनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Updated:
विज्ञापन

AI generated image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Palak Dosa Recipe: अगर आप एक ही तरह के डोसा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक डोसा आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसमें पालक शामिल होता है, जिस वजह से यह न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है. वहीं डोसा की क्रिस्पिनेस इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट बना देती है.

विज्ञापन

Palak Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो पालक डोसा आपके लिए बेस्ट चॉइस है. यह डिश काफी कम समय में बनकर तैयार हो जाता है जिस वजह से यह उस समय भी एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है जब आप हड़बड़ी में हों. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं और जब आप इसे साउथ इंडियन डोसा के साथ मिलाकर तैयार करते हैं तो यह सिर्फ हेल्दी नहीं बल्कि टेस्टी भी बन जाता है. जब आप सुबह के समय नाश्ते में इस यूनिक डोसा को तैयार करते हैं तो यह बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट बन जाती है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

विज्ञापन

पालक डोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप चावल
  • आधा कप उड़द दाल
  • 1 कप फ्रेश पालक धोकर कटा हुआ
  • 1 से 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी डोसा सेंकने के लिए

Aloo Suji Puri Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा, स्वाद इतना क्रिस्पी कि बड़े ही नहीं बच्चे भी हो जाएंगे फैन

पालक डोसा बनाने की रेसिपी

  • पालक डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग अच्छे से धोकर 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पालक को धोकर हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में पीस लें. इसके बाद भीगे हुए चावल और उड़द दाल को मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट बैटर बना लें. इसके बाद तैयार बैटर में पालक का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इस बैटर को ढककर 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए खमीर उठने के लिए रख दें. जब बैटर हल्का खट्टा और फूला हुआ हो जाए, तब डोसा बनाने के लिए यह तैयार है.
  • इसके बाद गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल फैलाते हुए पतला डोसा बनाएं और मीडियम आंच पर डोसे को क्रिस्पी होने तक सेकें. अगर अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा तेल डाल सकते हैं. जब नीचे की तरफ गोल्डन रंग आ जाए, तो डोसे को पलटें या ऐसे ही मोड़कर प्लेट में निकाल लें.
  • पालक डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Palak Aloo Appe Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी और हेल्दी पालक आलू अप्पे, इंस्टेंट परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola