ePaper

महीने में इससे ज्यादा बीयर पीते हैं तो हो सकती है ये 5 गंभीर बीमारियां

Updated at : 07 May 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Beer Side Effects

Beer Side Effects

Health Tips: रोजाना बीयर पीने से दिल और लिवर समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा यह मानसिक तौर पर भी आपको बीमार कर सकता है.

विज्ञापन

Health Tips, Beer Side Effects: गर्मियों के मौसम में ताजगी और खुद को ठंडा रखने के लिए बीयर का सेवन अधिक करने लगते हैं. कई लोग इस सीजन में नियमित तौर पर इसका सेवन करते हैं. कई का मानना है कि बीयर शराब से कम नुकसानदेह है, इसलिए वे इसे पीना अधिक पसंद करते हैं. हालांकि सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इसका फायदा तो है लेकिन रोजाना बीयर के सेवन से कई नुकसान भी हैं.

रोजाना बीयर पीना लिवर के लिए खतरनाक

रोजाना बीयर पीना या महीने में 4 से 6 से बार से अधिक बीयर पी रहे हैं तो लिवर के लिए खतरनाक है. क्योंकि इससे लिवर में सूजन, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती है.

Also Read: Lauki ke Chilke ki Sabzi: बेकार नहीं बेशकीमती है लौकी का छिलका,बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी भुजिया

कैंसर का खतरा

नियमित तौर पर बीयर पीते हैं तो इससे कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. नेश्नल कैंसर इंस्टीट्यूट के एक रिसर्च में बताया गया है कि बीयर पीने से माउथ, लिवर, ब्रेस्ट और गले का कैंसर हो सकता है. एक स्टडीज में पाया गया है कि अधिक बीयर पीने से कोलोरेक्टल कैंसर यानी कि पाचन तंत्र का कैंसर का खतरा कई गुणा बढ़ सकता है.

हो सकती है दिल की बीमारी

आपने यह जरूर पढ़ा होगा कि बीयर पीना दिल के लिए अच्छा है. लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इसका उल्टा असर भी देखने को मिल सकता है. क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर, ट्राइग्लिसराइड होने के चांसेस कई गुणा बढ़ जाते हैं. जो कि दिल के लिए खतरनाक है.

कई पोषक तत्व को खत्म कर सकता है बीयर

बीयर में पोषक तत्व नहीं होते हैं. लेकिन इसका सेवन अधिक किया गया तो आपके शरीर में मौजूद कई पोषक तत्व को यह खत्म कर सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लगातार इसे पीने से शरीर में मैग्नीशियम और विटामिन बी की कमी होने लगती है, जिससे कई बीमारियां हो सकती है.

मानसिक तौर पर बीमार कर सकता है बीयर

अत्यधिक बीयर पीने से आपको मानसिक तौर भी बीमार कर सकता है. क्योंकि यह अवसाद और चिंता बढ़ने लगती है. इसके अलावा घबराहट भी होने लगता है.

Also Read: Health Tips: हर सुबह चेहरे पर रहती है सूजन तो हो जाएं सतर्क, छिपे हो सकते हैं ये कारण

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola