ePaper

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें माता की भक्ति से भरे मैसेज और SMS

Updated at : 07 Oct 2021 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Shardiya Navratri Wishes 2021:  शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें माता की भक्ति से भरे मैसेज और SMS

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: नवरात्रि के त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ लोग सेलिब्रेट करते हैं. इसके साथ ही इस पर्व की खुशी में लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं. हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे मैसेजेज, एसएमएस जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं

विज्ञापन

Happy Navratri Wishes 2021: आजसे शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है. भक्तों में नवरात्रि को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) की शुरुआत होने जा रही है. ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित माने जाते हैं. इन नौ दिनों में मातारानी के उपासक उनकी सच्चे दिल से आराधना करते हैं, व्रत रखते हैं और माता से संकटों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना करते हैं. नवरात्रि के त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ लोग सेलिब्रेट करते हैं. इसके साथ ही इस पर्व की खुशी में लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं. हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे मैसेजेज, एसएमएस जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: देवी के कदम आपके घर में आएं . . .

देवी के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशहाली से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,

नवरात्रि की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई . . .

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई,

होगी अब मन की हर मुराद पूरी,

भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई.

नवरात्रि की शुभकामनाएं !

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: सुख, शान्ति एवं समृद्धि की . . .

सुख, शान्ति एवं समृद्धि की

मंगलमय कामनाओं के साथ

आप एवं आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनायें

मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें। जय माता दी।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: माता का जब पर्व है आता . . .

माता का जब पर्व है आता;

ढेरों खुशियां साथ है लाता;

इस बार माँ आपको वो सबकुछ दे;

जो कुछ आपका दिल है चाहता।

नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार,

इस नवरात्रि आप पर बरसाए प्यार,

जय माता दी.

हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2021

Happy Shardiya Navratri Wishes 2021: माता रानी वरदान ना देना हमें

माता रानी वरदान ना देना हमें,

बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

एक बस यही आशीर्वाद देना हमें

आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शुभ नवरात्रि 2021

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola