Happy Rose Day 2023 Wishes, Images: मोहब्बत में इस तरह... Valentine को भेजें विशेज

Happy Rose Day 2023 Wishes, Images, Status: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो रही है. इस खास दिन प्रेमी एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. आप भी अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए यहां से भेजें रोज डे शायरी, मैसेज, हैप्पी रोज डे विशेज.
Happy Rose Day 2023 Wishes: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से हो रही है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. लाल गुलाब के जरिए लोग अपने पार्टनर को बिना कुछ कहे यह बता देते हैं कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं. वहीं जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं वे भी लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस रोज डे 2023 को और भी स्पेशल बनाने के लिए अपने प्यार को यहां से भेजें रोज डे विशेज.
प्यार के समंदर में सब डूबना चाहते हैं,
प्यार में कुछ खोते हैं तो कुछ पाते हैं,
प्यार तो एक गुलाब है जिसे सब तोड़ना चाहते हैं
हम तो इस गुलाब को चूमना चाहते हैं.
Happy Rose Day 2023 My Rose
तुम्हारी अदा का क्या जवाब दूं
क्या प्यारा सा उपहार दूं
कोई तुमसे खूबसूरत गुलाब होता तो लाते
जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूं.
Happy Rose Day 2023

आपके होंटो पे सदा खिलते गुलाब रहे
खुदा ना करे आप कभी उदास रहे,
हम आपके पास चाहे रहे ना रहे,
आप जिन्हे चाहे वो सदा आपके पास रहे
Happy Rose Day 2023
जिसको पा ना सके वो जनाब हो आप,
मेरी ज़िन्दगी का पहला खवाब हो आप,
लोग चाहे कुछ भी कहे आपको,
लेकिन मेरे लिए सुन्दर सा गुलाब हो आप
Happy Rose Day 2023
फूल बनकर मुस्कुराना ज़िन्दगी
मुस्कुराके गम भुलाना ज़िन्दगी
जीत कर कोई खुश हो तो क्या हुआ
हार कर खुशियां मानना भी ज़िन्दगी
Wish you a very Happy Rose Day

किताब-ए-दर्द का सूखा हुआ गुलाब नहीं होना मुझे
मोहब्बत में इस तरह भी कामयाब नहीं होना मुझे
Happy Rose Day 2023
बीते साल के बाद फिर से रोज डे आया है
मेरी आंखों में सिर्फ तेरा ही सुरूर छाया है
जरा तुम आकर तोह देखो एक बार
तुम्हारे इंतजार में पूरे घर को सजाया है
Wish you a very Happy Rose Day
गुलाब की खूबसूरती भी फिकी सी लगती है
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू
तेरी खुशियों से मेरी सांसें जी उठती हैं
मुबारक हो गुलाब का दिन
तेरी आहट से ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं,
तेरे होने का अहसास मेरी साँसे बयाँ कर जाती हैं,
ये सुन्दर गुलाब तेरी ही यादों का हिस्सा हैं
जिन्हें देख फिर से वो खुशियाँ जवां हो जाती हैं.
I Love You & Happy Rose Day 2023
मेरा हर ख्वाब आज हकीकत बन जाये,
जो हो बस तुम्हारे साथ ऐसी जिन्दगी बन जाये,
हम लाये लाखो में एक गुलाब तुम्हारे लिए,
और ये गुलाब मोहब्बत की शुरुआत बन जाये
I Love You & Happy Rose Day 2023
हर फूल आपको नए अरमान दे,
हर सुबह आपको एक सलाम दे,
हमारी ये दुआ हैं तहे-दिल से,
अगर आपका एक आंसू भी निकले,
तो खुदा आपको उससे दुगनी खुशी दे
Happy Rose Day 2023
फूल खिलते रहे आपकी ज़िन्दगी की राहो में,
हंसी चमकती रहे आपकी निगाहों में
कदम कदम पर मिले खुशियाँ आपको,
दिल देता हैं यही दुआ बार बार आपको
Happy Rose Day 2023
टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है
बिता हुआ पल यादें दे जाता है
हर शख्स का अपना अंदाज़ होता है
कोई ज़िन्दगी में प्यार तोह..
कोई प्यार में ज़िदंगी दे जाता है.
Happy Rose Day 2023
ए-हसीन मेरा गुलाब कबूल कर,
हम तुमसे बेइन्तहा इश्क़ करते हैं,
अब नहीं इस ज़माने की परवाह हमको,
हम अपने इश्क़ का इज़हार करते हैं,
तुम नादानी समझो या शैतानी हमारी,
हम हर घडी तेरा इंतजार करते हैं .
Happy Rose Day 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




