Happy Easter 2023 Wishes: यीशु मसीह का धन्यवाद करें… ईस्टर पर्व पर यहां से भेजें अपनों को शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन
Happy Easter 2023 Wishes: यीशु मसीह का धन्यवाद करें… ईस्टर पर्व पर यहां से भेजें अपनों को शुभकामनाएं

Happy Easter 2023 Wishes, Images, Quotes, Photos: ईस्टर पर्व 9 अप्रैल दिन रविवार को मनाया जायेगा. इस दिन बड़ी संख्या में ईसाई लोग चर्च जाते हैं और भगवान यीशु के पुन: जीवित होने की खुशी मनाते हैं. यहां से भेजें ईस्टर की शुभकामनाएं

विज्ञापन

Happy Easter 2023 Wishes, Images, Quotes, Photos: इस बार ईस्टर पर्व 9 अप्रैल दिन रविवार को मनाया जायेगा. इस दिन बड़ी संख्या में ईसाई लोग चर्च जाते हैं और भगवान यीशु के पुन: जीवित होने की खुशी मनाते हैं. इस दिन चर्च में मोमबत्तियां जलाने के अलावा लोग अपने घरों को भी मोमबत्तियों से रौशन करते हैं. इस दिन विशेष तौर पर बाइबल का पाठ किया जाता है. मान्यता है कि स्वयं ईसा मसीह ने उन्हें कष्ट पहुंचाने वाले लोगों को मांफ कर दिया था. इसी प्रकार ईस्टर संडे का पर्व शत्रुता भुलाकर क्षमा करने का संदेश देता है. यहां से भेजें ईस्टर की शुभकामनाएं

Happy Easter 2023: ईस्टर का मतलब है जीवन, प्यार

ईस्टर का मतलब है जीवन, प्यार,

विश्वास और आशाओं का पुनर्जन्म।

यह जीसस में हमारे विश्वास को बढ़ाता है।

आपको ईस्टर की शुभकामनाएं!

Happy Easter 2023: उन सभी चीजों के लिए यीशु मसीह का धन्यवाद करें

उन सभी चीजों के लिए यीशु मसीह का धन्यवाद करें

जिनसे आपको आशीष मिली है

उनके बलिदान को स्वीकार करें और

उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करें

हैप्पी ईस्टर 2023

Happy Easter 2023: लाता है हैप्पीनेस, लाता है प्यार

लाता है हैप्पीनेस, लाता है प्यार

यह दिन दे सबको खुशियां हजार

मन में न रहे किसी के कोई गम

ईस्टर की मुबारकबाद देते हैं हम…

हैप्पी ईस्टर 2023

Happy Easter 2023: आज के दिन आप पर

आज के दिन आप पर ईश्वर की कृपा बरसे

और आपके जीवन में सफलता,

खुशियां और समृद्धि आए।

ईस्टर की बहुत शुभकामनाएं!

Happy Easter 2023: सुख भी बहुत हैं तो

सुख भी बहुत हैं तो परेशानियां भी बहुत हैं

जिंदगी में लाभ हैं तो हानियां भी बहुत हैं,

क्‍या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दे दिए

उसकी हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं..

ईस्टर की बहुत बहुत बधाई

Happy Easter 2023: ऐ खुदा आ गए

ऐ खुदा आ गए तुम वापस पास हमारे

तरस गए थे दर्शन को हम तुम्‍हारे

जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने

चमका दी किस्‍मत, पूरे किए सपने हमारे

Happy Easter 2023

Happy Easter 2023: जीवन में ज्यादा रिश्ते हों या न हों

जीवन में ज्यादा रिश्ते हों या न हों

लेकिन जो भी रिश्ते हैं उनमें,

प्यार और एक दूसरे का साथ होना बहुत जरूरी है,

प्रभु ईसा मसीह की असीम कृपा आप पर बनी रहे.

Happy Easter 2023

Happy Easter 2023: ईस्टर की खुशियां

ईस्टर की खुशियां कभी कम न हो,

नई जिंदगी की दोस्ती कभी कम न हो,

मुस्कान रहे हर एक के चेहरे पर,

नाज है हमें प्रभु यीशु मसीह पर

Happy Easter 2023

Happy Easter 2023: अंडों को रंगने का समय आ गया

अंडों को रंगने का समय आ गया,

कुछ चॉकलेट बन्नी खाने का समय आ गया,

दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का समय आ गया

Happy Easter 2023

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola