Dhanteras 2022 ki Shubhkamnaye: धन की ज्योति का प्रकाश … धनतेरस के शुभ अवसर पर यहां से भेजें बधाई संदेश

Happy Dhanteras 2022 Wishes in Hindi, Dhanteras 2022 ki Shubhkamnaye: कल 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. इस ��वसर पर लोग सोना चांदी और इलेक्ट्रिक सामान के अलावा वाहनों की खरीदारी करते हैं. इस शुभ अवसर पर आप अपने शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं
Happy Dhanteras 2022 Wishes: सोने का रथ, चांदनी की पालकी
सोने का रथ, चांदनी की पालकी
बैठकर जिसमें है मां लक्ष्मी आई
देने आपको धनतेरस की बधाई
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
आपका पूरा हर एक अरमान हो
कुबेर, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे
इस धनतेरस पर खूब धनवान हो
धन की ज्योति का प्रकाश,
पुलकित हो धरती, जगमग आकाश
धनतेरस के शुभ दिन
पूरी हो आपकी हर आस
धन धान्य से भरी रहे यह धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल के करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार
दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास,
पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन
आपके लिए खुशियां लेकर आए धनतेरस का त्योहार
धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएं खुशियां अपार,
माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
सभी कामना करे आपकी स्वीकार।
धनतेरस का त्योहार, लाएं आपके घर खुशियां अपार
धन की ज्योति का प्रकाश,
पुलकित धरती, जगमग आकाश,
प्रार्थना आपके लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धनतेरस का ये शुभ दिन आया
सबके लिए नई खुशियां लाया
लक्ष्मी, गणेश विराजे आपके घर में,
और आपके परिवार पर सदा रहे खुशियों की छाया
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
ॐ श्रीं ह्रीं दरिद्र विनाशनि धनधान्य समृद्धि देहि,
देहि कुबरे शंख विध्ये नमः ।।
Happy Dhanteras 2022
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो,
हीरे मोती सा आपका ताज हो,
मिटे दूरियां, सब आपके पास हो,
ऐसा धनतेरस आपका यह साल हो.
धनतेरस की बधाई!
लक्ष्मी देवी का नूर आप पर बरसे,
हर कोई आपसे मिलने को तरसे,
भगवान आपको दे इतने पैसे,
कि आप चिल्लर पाने को तरसें.!
हैप्पी धनतेरस!
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
संकटों का नाश हो
शान्ति का वास हो
हैप्पी धनतेरस
मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाएं,
ये त्योहार आपके घर में ढेर सारा प्यार, समृद्धि और खुशियां लाए.
धनतेरस की शुभकामनाएं!
सोने का रथ और चांदी की पालकी,
जिसमें बैठकर मां लक्ष्मी आईं,
आपको व परिवार को धनतेरस की बधाई!
धनतेरस की हैं सबको बधाई,
सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई
हैप्पी धनतेरस 20222…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










