ePaper

Happy Brothers Day 2021: कैसे हुई ब्रदर्स डे की शुरूआत, क्यों मनाना चाहिए ये दिन, जानें भाईयों से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Updated at : 24 May 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Brothers Day 2021: कैसे हुई ब्रदर्स डे की शुरूआत, क्यों मनाना चाहिए ये दिन, जानें भाईयों से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Happy Brothers Day 2021, History, Significance, Theme, Importance: भाई वह होते हैं जो जिनसे हम अपनी दिल की बातें शेयर कर सकते हैं. इनसे लड़ाईयां भी होती है तो प्यार भी उतना ही रहता है. जैसे सिस्टर डे, मदर्स डे, फादर्स डे मनाया जाता है ठीक उसी तरह हर साल की तरह इस साल भी 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है. यह दिन भाइयों को स्पेशल महसूस करवाने का होता है. आइये जानते हैं कैसे हुई इस दिन की शुरूआत व इस दिन से जुड़ी रोचक बातें.

ब्रदर्स डे का इतिहास

सबसे पहले वर्ष 2005 में इस दिन की शुरूआत हुई थी. दरअसल, अमेरिका के अलबामा में सी डैनियल रोड्स, जो पेशे से कलाकार और लेखक थे. इन्होंने ही सबसे पहले इस दिवस को मनाने की शुरूआत की थी. कई लोग 10 अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस (National Sibling Day) के रूप में इसे समझते है जो गलत है.

Also Read: Aaj Ka Itihas, 24 May 2021: आज ही आया था तबाही वाला शक्तिशाली चक्रवाती तूफान, 10 हजार लोगों ने गंवायी थी जान, देखें आज के इतिहास की अन्य घटनाएं
किन-किन देशों में आज मनाया जाता है ब्रदर्स डे

राष्ट्रीय भाई दिवस अमेरिका समेत दुनिया भर अन्य देशों में मनाया जाता है. इनमें रूस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी सहित कई और देश है जो 24 मई को इस दिवस को मनाते हैं.

क्यों मनाना चाहिए भाई दिवस

  • पुरुषों में भाईचारे की भावना बढ़ाने के लिए

  • परिवार के प्रति भाई के योगदान की सराहना के लिए

Also Read: Happy Brothers Day Wishes, Images, Quotes, Status: जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं…ब्रदर्स डे पर अपने सभी भाईयों को यहां से भेजें एक से बढ़कर एक शुभकामनाएं
ब्रदर्स डे से जुड़ी खास बातें

  • ब्रदर्स डे केवल सगे भाइयों के लिए नहीं बल्कि, उन सभी दोस्तों के लिए भी होता है जो भाई की तरह ही होते हैं.

  • कई बार यह देखा गया है कि जिन लड़कियों के भाई होते हैं. उनका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई होता है.

  • ब्रदर्स डे एक ऐसा दिवस है जो केवल भाई यह बहन के लिए नहीं है बल्कि भाई भाई भी इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola