Happy Birthday Rekha: 68 की हुईं एक्ट्रेस रेखा, जानें उनकी खूबसूरती का राज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Oct 2022 12:04 PM
Happy Birthday Rekha: एक्ट्रेस रेखा को बलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भी कहा जाता है. आज वो अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग और मेकअप का तरीका उन्हें बेहद खास बनाता है. आइए जानें रेखा की खूबसूरती का राज, यहां देखें उनकी लाइफस्टाइल के बारे में
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मीं रेखा का आज 68वां जन्मदिन है. 70 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा आज भी बेहद ग्रेसफुल और फिट लगती हैं, इसलिए इन्हें इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्यूटी भी कहा जाता है. उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग और मेकअप का तरीका उन्हें बेहद खास बनाता है. आइए जानें रेखा की खूबसूरती का राज, यहां देखें उनकी लाइफस्टाइल के बारे में
रेखा रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है. एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वो अपने खाने में ज्यादातर सब्जियां, दही और सलाद ज्यादा होता है. वहीं, वो चावल की जगह पर रोटी खाना पसंद करती हैं. साथ ही उनकी डाइट में ब्रोकली, एवोकाडो, हरी सब्जियां होती हैं.
रेखा को अखरोट, पिस्ता और अनार खाना भी पसंद है. वहीं, वो जंक फूड, ज्यादा फैट और तेल वाली चीजों को खाने से बचती हैं. वो आज भी रात का खाना शाम साढ़े सात बजे से पहले खा लेती हैं. वहीं, वो रोजाना योग और वर्कआउट जरूर करती हैं.
वह फिट रहने के लिए जिम नहीं जाती, क्योंकि उनका मानना है कि घरेलू कामों, बागवानी और डांस से पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है. वह रात को 7:30 बजे के पहले ही खाना खा लेती है और टाइम से सो जाती हैं.
पूरे दिन में 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है और रेखा यही करती हैं. इतना ही नहीं, वह सुबह जल्दी भी उठ जाती हैं. इससे शरीर व त्वचा दोनों की स्वस्व व ताजगी से भरपूर रहते हैं.
रेखा ने लगभग 180 फिल्मों में काम किया, जिनमें सिलसिला, आस्था, खूबसूरत, खून भरी मांग, दो अनजाने, मुकद्दर का सिंकदर, मिस्टर नटवरलाल, फूल बने अंगारे, सुहाग बीवी हो तो ऐसी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बुलंदी, कोई मिल गया, क्रिश जैसी कई फिल्मों में काम किया. वहीं, खूब नाम कमाते हुए कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए.
68 साल की रेखा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है. इसके साथ ही वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. वो राज्यसभा की सदस्य भी हैं. इसलिए उन्हें सरकारी भत्ता भी मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










