ePaper

Haldi Ke Chamatkari Upay: चुटकी भर हल्दी से करें ये उपाय, रातों-रात बदल जाएगी आपकी किस्मत

Updated at : 14 Dec 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
haldi

Haldi Vastu tips

Haldi Ke Chamatkari Upay: हल्दी के आसान लेकिन प्रभावी उपायों को अपनाकर आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता पा सकते हैं.

विज्ञापन

Haldi Ke Chamatkari Upay: हल्दी का उपयोग भारतीय संस्कृति में लंबे समय से होता आ रहा है और यह न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि पूजा-पाठ और आयुर्वेदिक उपचार में भी बेहद लाभकारी मानी जाती है. हल्दी को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और इसके कई चमत्कारी उपायों से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. ज्योतिष में हल्दी के टोटकों का बहुत महत्व है जो खासकर किस्मत बदलने में मददगार साबित हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं हल्दी के कुछ खास उपाय जो आपके जीवन को संवार सकते हैं.

करियर में आ रही समस्या

अगर आपके करियर में लगातार अड़चनें आ रही हैं और आप सफलता की ओर नहीं बढ़ पा रहे हैं तो रोज सुबह नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें. इससे आपके तन और मन की शुद्धि होगी और आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.जो आपके करियर में आने वाली समस्याओं को दूर करेगी.

अटके धन की प्राप्ति के लिए

अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है और आपको लगता है कि वह वापस नहीं आएगा तो चावलों को हल्दी से रंग लें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रखें. यह उपाय करने से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Also read : Benefits Of Jaggery: सर्दियों में करें गुड़ का सेवन, आपका शरीर बना रहेगा स्वस्थ और ताजगी से भरपूर

पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने के लिए

अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच लगातार विवाद होते रहते हैं तो घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और वहां नियमित रूप से धूप दिखाएं. इससे पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव समाप्त होंगे और रिश्ते में प्यार और निकटता बढ़ेगी.

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

विवाह में हो रही देरी

यदि आपके परिवार में किसी सदस्य की शादी में देरी हो रही है तो नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें और हर बुधवार या गुरुवार को उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करें. यह उपाय विवाह में आ रही देरी को दूर करेगा और भगवान गणेश की कृपा से विवाह के योग जल्द बनेंगे.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola