Hair Care Tips: बारिश में बालों को बनाएं चमकदार, इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Jul 2025 2:57 PM
hair care tips ( AI image)
Hair Care Tips: आज कल सही खाने का सेवन नहीं करना, गंदगी और प्रदूषण से बाल खराब हो जाते हैं. बरसात के मौसम में बालों कि समस्या बढ़ जाती है और बाल बेजान और रूखे नजर आते हैं. इन उपायों से आप बालों को खूबसूरत बना सकते हैं.
Hair Care Tips: खूबसूरत बाल पाना हर किसी की चाहत होती है. सुंदर बाल खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाए रखने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. आज कल सही खाने का सेवन नहीं करना, गंदगी और प्रदूषण से बाल खराब हो जाते हैं. बरसात के मौसम में बालों कि समस्या बढ़ जाती है और बाल बेजान और रूखे नजर आते हैं. आप बालों को मुलायम बनाने के लिए घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से बालों के लिए कुछ घरेलू उपाय जिससे आपके बाल और भी खूबसूरत नजर आएंगे.
शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल
बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल अच्छा होता है और इसका इस्तेमाल बहुत पहले से बालों में होता आ रहा है. बालों को सुंदर, चमकदार बनाने के लिए आप नारियल के तेल और शहद का इस्तेमाल करें. आप नारियल का तेल लें और इसमें शहद को मिक्स करें. इसे आप बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर आप बालों को अच्छे से धो लें.
यह भी पढ़ें– Buttermilk For Hair: बालों को बनाएं खूबसूरत, छाछ से करें हेयर केयर
इन चीजों से मिलेगा फायदा
बालों की शाइन कम हो गई है तो आप इस मास्क का इस्तेमाल करें. दही पोषक तत्व से भरपूर होता है और इसमें प्रोटीन होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है. इसको बनाने के लिए आप एक पके हुए केले को मैश करें और इसमें आप दही को मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करें और बालों में लगा लें. कुछ देर तक इसे रहने दें और फिर बालों को धो लें.
ऑलिव ऑयल से मिलेगा फायदा
आप बालों में केला और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें. इससे बाल सॉफ्ट होते हैं. पके केले में आप ऑलिव ऑयल को मिक्स करें और पेस्ट को तैयार करें. इसे बालों में लगाएं और फिर कुछ मिनट तक के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










