ePaper

Hair Care Tips: अब समय से पहले सफेद नहीं होंगे बाल, इन तरीकों से लंबे समय तक रहेंगे काले और खूबसूरत

Updated at : 04 Dec 2024 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips

Hair Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाकर रख सकेंगे.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आज के समय में समय से पहले बालों का सफेद होना एक आम समस्या है. आज के समय में आपको 20 साल से कम उम्र के बच्चों के भी सफेद बाल देखने को मिल जाएंगे. जब हमारे बाल सफेद हो जाते हैं तो अक्सर इन्हें छुपाने के लिए हम केमिकल प्रोडक्ट्स या फिर डाई का इस्तेमाल करने लगते हैं. ये सभी प्रोडक्ट्स हमारे बालों को कुछ समय के लिए काला तो कर देते हैं लेकिन कुछ ही समय बाद आपके बाल एक बार फिर से सफेद हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो नहीं चाहते हैं कि उनके बाल समय से पहले सफेद हों. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाकर रख सकते हैं.

स्कैल्प मसाज

अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक काला और हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको रेगुलर बेसिस पर अपने स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए. मसाज करने के लिए आप आंवला या फिर भृंगराज तेल का चुनाव कर सकते हैं. इन ऑइल्स के इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ तेजी से बढ़ते हैं बल्कि, सफेद होने से भी बचे हुए रहते हैं.

Also Read: Hair Care Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते बालों को कलर करने का सही तरीका, करते हैं कई गलतियां

Also Read: Hair Care Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगे आपके बाल, ये हैं सीक्रेट टिप्स

हेयर पैक का इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक काला और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए गुड़हल का फूल और दही काफी फायदेमंद हो सकता है. इस हेयर पैक को तैयार करना काफी आसान है. आपको गुड़हल फूल के पाउडर को ले लेना है और उसे दही में मिला देना है. इस पेस्ट के इस्तेमाल से आपके बाल सुंदर रहते हैं.

ओमेगा-3 रिच डायट

बालों को खूबसूरत रखने के लिए आपको उनका ख्याल सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी रखना चाहिए. अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक काले और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में ऐसे चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें ओमेगा-3 पाया जाता हो. कई बार इसकी कमी की वजह से भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं.

Also Read: Hair Care Tips: बालों का झड़ना देखते ही देखते हो जाएगा बंद, आंवला के साथ इन चीजों को मिलाकर करें मसाज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola