ePaper

Hair Care Tips: अगर आपके दोमुंहे बाल बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती, तो अभी शुरु करें ये घरेलु उपाय

Updated at : 26 Feb 2024 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips: अगर आपके दोमुंहे बाल बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती, तो अभी शुरु करें ये घरेलु उपाय

Hair Care Tips: अगर आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं, तो ये हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: जिस तरह हम अपने त्वचा और शरीर का ख्याल रखते हैं उसी तरह हमारे बालों को भी केयर की जरूरत होती है. कई बार हम बालों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं जिस कारण हमारे बाल बेजान और रूखे दिखने लगते हैं. आजकल महिलाओं में बालों की समस्या काफी बढ़ गई है जिसमें से एक मुख्य समस्या है दोंमुहे बालों की समस्या. बालों में अधिक केमिकल और हीट के प्रयोग के साथ-साथ प्रदूषण के वजह से दोमुंहे बालों की समस्या होती है. इसके अतिरिक्त बालों को अधिक धोनें, नियमित रूप से तेल न लगाने, नियमित रूप से बालों को ट्रिम न करने, बालों को गर्म पानी से धोने की वजह से भी दोमुंहे बाल निकलते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं.

एलोवेरा

एलोवेरा एक नेचुरल मॉइस्चराजर है जो बालों में लगाए जाने पर बालों की नमी को वापस लाने में मदद करता है. यह विटामिन ई से भरपूर होता है और इसके लगातार इस्तेमाल से हमारे बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ दिखते हैं.

दही

दही बालों के रूखेपन को हटाने में मदद करता है. ताजे दही को बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें, इससे आपके बाल मॉइस्चराज होते हैं.

अंडा

अंडे को तेल और शहद के साथ लगाए जाने पर दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इस मिश्रण को लगाने के 30 मिनट बाद बाल धो लें, इससे बालों में अच्छी चमक भी देखने को मिलेगी.

नारियल का तेल

नारियल के तेल का उपयोग खाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी किया जाता है. नारियल के तेल से 15 मिनट तक मालिश करें और फिर बालों को अच्छी तरह से धो लें. नियमित रूप से बालो में तेल लगाए जाने पर बाल स्वस्थ और मजबूत भी रहते हैं.

पपीता

पपीता में प्रोटीन मौजूद होता है जो बालों की चमक बनाए रखने में मदद करता है. दही और पपीते का मास्क बनाएं और शैम्पू करने के 30 मिनट पहले पानी से धो लें, इससे आपके बालों को एक नेचुरल चमक मिलेगी.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola