Hair Care Tips: झड़ते बालों के लिए रामबाण उपाय है नारियल का तेल, इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

coconut oil for hair fall
Hair Care Tips: अगर आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आपके समस्या को हल कर सकतें हैं. आप होने बालों को घना और लम्बा बनाने के लिए बस नारियल के तेल में ये 3 चीजे मिलाकर लगाना शुरु कर दें.
Hair Care Tips: आजकल के बिजी लाइफशेड्यूल, खराब खान-पान, प्रदूषण और तनाव के कारण हेयरफॉल की समस्या आम हो गयी है. बाल इतने झड़ रहें हैं कि बाल से ज्यादा स्कैल्प दिखाई देता है. हेयरफॉल की समस्या खासकर महिलाओं में अधिक हो रहा है जिससे वे हमेशा परेशान रहती हैं. हेयरफॉल को कम करने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इससे भी कोई फायदा नही मिलता है. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अजमा सकतें हैं, जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से घना और लंबा बनाने में मदद करेंगे. आज हम आपको कुछ ऐसे हि घरेलू नुस्खो के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपके पतले बालों को घना और सुन्दर बनाने में मदद करेगा. बस आप नारियल के तेल में ये 3 चीजे मिलाकर लगाना शुरु कर दें.
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
नारियल तेल बालों के लिए वरदान कि तरह काम करता है. नारियल तेल बालों को भरपुर पोषण देता है और उन्हें घना और लम्बा बनाने में भी मदद करता है. अगर आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगते हैं, तो यह बालों के लिए काफी असरदार होता. एलोवेरा जेल में विटामिन, मिनरल और कुछ अन्य पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो बालों को भरपुर पोषण देते हैं. यह हेयर फॉल को कम करता ही यह साथ हि स्कैल्प को हायड्रेट रखता है और बालों को मुलायम रखता है. इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर अपने बालों में अच्छे से लगाकर मसाज करें और एक घंटे बाद धो लें. यह नुस्खा आपके हेयर फॉल को कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसे हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें.
बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता और कैस्टर ऑयल को ही अरंडी का तेल कहा जाता है. यह डैमेज हेयर को रिपेयरे करता है साथ हि बालों को मोटा और लम्बा भी बनता है. कैस्टर ऑयल में मौजूद फैटी एसिड बालों को बढ़ने में मदद करता है और विटामिन ई बालों को भरपुर पोषण प्रदान करता है. यह बालों में नमी बनाये रखने में भी मदद करता है. आप 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल को मिलाकर अपने बालों में लगाकर जड़ो में मसाज करें और 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें. आप इस मिश्रण को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर लगाए. आपके बालों की मजबूती बनी रहेगी.
नारियल का तेल और मेथी
मेथी में विटामिन, मिनरल्स और कुछ ऐसे पोशाक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके लिए आप मेथी दाने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह इसको पीस कर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलकर बालों में अच्छे तरह से 1-2 घंटे के लिए लगाएं और फिर शैम्पू से धो लें. आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा और बाल घने और लंबे होंगे. इनपुट: आस्था सिंह राजपूत
ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










