Hair Care Tips: एवरग्रीन रेखा की तरह चाहिए लंबे बाल, तो इन सब्जियों का जरूर करें सेवन

Updated:
विज्ञापन

Hair Care Tips: एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है. इसके अलावा रेखा के लंबे बाल हर किसी का ध्यान खींचते हैं.लड़कियां और महिलाएं बालों को लंबा करने के लिए हर तरह के नुस्खे अपनाती हैं,आज हम आपको बताने जा रहे हैं,ऐसी सब्जियों के बारे में जिनके सेवन से बाल की ग्रोथ काफी अच्छी होती.

विज्ञापन
undefined

पालक

विज्ञापन

पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. पालक खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और आप बीमार नहीं पड़ते हैं. पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती है, आंखों की रोशनी भी बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बालों को लिए भी फायदेमंद है.

undefined

गाजर

गाजर में मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं गाजर में विटामिन सी,विटामिन ए, पोटैशियम आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका सेवन करने से आपके बालों की ग्रोथ सही होती है और बालों की सभी समस्याएं भी दूर होती हैं.

undefined

टमाटर

टमाटर कई असामान्य गुणों से भरपूर होता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले विटामिन-ए और विटामिन-सी जैसे कई गुणकारी तत्व स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं. टमाटर एंटीऑक्सीडेंट के समृद्ध स्रोत हैं. एंटीऑक्सीडेंट भी प्रभावी सेल-रिपेयरिंग एजेंट हैं. टमाटर स्कैल्प की सतह से अशुद्धियों और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है.

undefined

बीन्स

लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए बीन्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है.वहीं बालों के अच्छे विकास के लिए सेम का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. वहीं बीन्स में आयरन, बायोटिन,फोलेट और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत और घना बनाते हैं.

undefined

लहसुन

लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है, जो आपको स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई लोग इसके गुणों से वाकिफ ही नहीं हैं. सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन हमारे शरीर को कई लाभ देता है. लहसुन बालों के लिए एक आदर्श टॉनिक है. इसे अपने नियमित आहार चार्ट में शामिल करना अच्छा है, क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है.

undefined

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन ई पाया जाता है और यह विटामिन ब्लड सर्कुलेशन को सही ढंग से चलाने में मदद करता है. जब ब्लड सही ढंग से सर्कुलेट होते है तो हेयर ग्रोथ को लाभ मिलता है. इससे सिर में ऑयल का लेवल और pH बैलेंस भी मेंटेन रहता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola