ePaper

Hair Care Guide: हेयर फॉल, रूखे बाल और डैंड्रफ, यहां जानें बालों की 4 सबसे बड़ी समस्याओं का आसान देसी समाधान

Updated at : 29 Jan 2026 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
hair care guide remedies

Pic Credits: Pinterest

Hair Care Guide: आज के समय में गलत डाइट, जरूरत से ज्यादा तनाव और बढ़ता पॉल्यूशन बालों की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं. इसी वजह से हेयर फॉल, रूखे और बेजान बाल, डैंड्रफ और समय से पहले बालों का सफेद होना जैसी समस्याएं काफी आम हो गई हैं. इस आर्टिकल में आप जानेंगे बालों से जुड़ी 4 आम समस्याएं और उनसे छुटकारा पाने के आसान, असरदार और पूरी तरह देसी घरेलू उपाय.

विज्ञापन

Hair Care Guide: आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम बात हो गई है. गलत डाइट, जरूरत से ज्यादा तनाव, प्रदूषण और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स के कारण ये समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ये सभी चीजें बालों की जड़ों को कमजोर करती हैं, जिससे हेयर फॉल के साथ-साथ कई दूसरी गंभीर समस्याएं भी होने लगती हैं. आज का यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए है जो बालों से जुड़ी किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे हैं और बिना किसी महंगे या केमिकल-लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं बालों से जुड़ी 4 आम समस्याएं और उनसे छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय.

बालों का ज्यादा झड़ना

हेयर फॉल की जो प्रॉब्लम है वह सबसे कॉमन प्रॉब्लम्स में से एक है. हर दिन अगर आपके 50 से लेकर 100 बाल झड़ रहे हैं तो ये एक चिंता का कारण नहीं होना चाहिए. लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो आपको इससे निपटने के लिए जरूर कुछ करना चाहिए. अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो इसके पीछे स्ट्रेस, न्यूट्रिशन की कमी या फिर गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना कारण हो सकता है. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम दो बार कोकोनट ऑइल में थोड़ा सा कैस्टर ऑइल मिलकार हल्के हाथों से मसाज जरूर करें. ऐसा करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनके झड़ना भी कम हो जाता है.

Hair Fall Warning: हेयर फॉल बढ़ने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 4 संकेत, समय रहते पहचानें और बचाएं अपने बाल

रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आपके बाल पहले की तरह शाइनी नहीं लग रहे हैं या फिर काफी ज्यादा रूखे दिख रहे हैं तो ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि उन्हें न्यूट्रिशन सही से नहीं मिल रहा. इसके अलावा एक गलत शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भी बड़ा कारण हो सकता है. अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिख रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए दही और शहद को मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और करीबन 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. यह छोटा सा उपाय आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें सॉफ्ट भी बनाता है.

डैंड्रफ और सिर में खुजली से कैसे पाएं छुटकारा?

स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ कुछ समय बाद खुजली का कारण बन जाता है. अक्सर डैंड्रफ होने की सबसे बड़ी वजह गंदगी, फंगल इंफेक्शन या फिर ड्राई स्कैल्प होती है. इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है नीम की पत्तियों का इस्तेमाल. इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर उस पानी को ठंडा होने दें. अब इस पानी से अपने बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धोएं. नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं और खुजली से भी राहत दिलाते हैं.

समय से पहले बालों का सफेद होना

समय से पहले ही बालों का सफेद हो जाना भी आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गयी है. ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि गलत लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन की कमी होना. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप नारियल के तेल में आंवला पाउडर को मिक्स करके रेगुलर बेसिस पर बालों और स्कैल्प पर लगाएं.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola